The Lallantop

गोरखपुर पानी में डूबा, पार्षद ने की शिकायत तो रवि किशन बोले- 'सपा जॉइन कर लिए हो क्या'

BJP MP Ravi Kishan और गोरखपुर नगर निगम के एक पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की एक फोन कॉल वायरल हो रही है. वायरल क्लीप में दोनों नेता एक-दूसरे पर विपक्षी पार्टियों को जॉइन करने का आरोप लगाते हुए सुने जा रहै हैं.

Advertisement
post-main-image
रवि किशन और बीजेपी पार्षद के कॉल का वीडियो वायरल. (Courtesy- Ravi Kishan)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीजेपी सांसद रवि किशन और गोरखपुर नगर निगम के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच जलभराव की समस्या पर फोन पर हुई बातचीत में तीखी बहस हुई, जिसमें पारस्परिक आरोप लगाए गए।
  • गोरखपुर में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और उससे उत्पन्न जलभराव की समस्या के कारण पार्षद ने सांसद को इस समस्या की सूचना देने के लिए फोन किया था।
  • रवि किशन ने शहर में जलभराव के बाद हालात का जायजा लिया और 48 घंटे में सड़कों की मरम्मत तथा जलभराव निवारण का कार्य शुरू करने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी हैं, जिन्होंने रवि किशन को फोन मिलाया है. फोन पर वो अपने सांसद से शहर में जलभराव की समस्या बता रहे हैं. ये बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल जाती है, जिससे झल्लाकर रवि किशन ताना मारते हुए पार्षद से पूछते हैं, ‘सपा जॉइन कर लिए हो क्या?’ इस पर पार्षद भी उसी अंदाज में सांसद को जवाब देते हैं कि ‘क्या आप बीएसपी में चले गए हैं?’

Advertisement
गोरखपुर में जलभराव

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कई दिन से खूब बारिश हो रही है. गोरखपुर में भी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया. गोरखपुर नगर निगम वार्ड-26 बेतियाहाता से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने इस मसले को लेकर सांसद रवि किशन को फोन कर दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन पर दोनों के बीच सड़कों पर भरे बरसात के पानी पर बात हो रही थी लेकिन धीरे-धीरे ये बहस पाला बदल के आरोपों तक पहुंच गई. 

'सपा जॉइन कर लिए क्या?'

वीडियो में फोन से रवि किशन की आवाज सुनाई दे रही है. वो बार-बार पार्षद से कहते हैं कि ‘सपा ज्वाइन कर लिए हो क्या? क्यों ऐसा कह रहे हैं.’ इसके जवाब में पार्षद कहते हैं कि क्या आपने भी बसपा जॉइन कर लिया है? 

Advertisement

दरअसल, विश्वजीत 2022 और उसके पहले 2017 में सपा से भी पार्षद रह चुके हैं. साल 2023 में भी वह सपा की सीट से ही चुनाव लड़कर जीते थे. बाद में सपा छोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गए. सांसद और पार्षद के बीच ‘तीखे संवाद’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

इसी बीच रवि किशन ने जलभराव से जूझ रहे गोरखपुर शहर में हालात का जायजा लिया और इसका वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया. 

Advertisement

यह भी पढें: 'UNSC में भारत को स्थायी सीट मिले', रूस के अलावा इस देश ने भी की अपील

पोस्ट में सांसद ने कहा कि पिछले 48 घंटों में बारिश के कारण जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे बने हैं, उन्हें तत्काल भरा जा रहा है और जरूरी मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है. नगर निगम की टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात हैं और शहर के प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

वीडियो: कश्मीर पर बोल रहे थे शहबाज शरीफ, भारत ने आईना दिखा दिया

Advertisement