एशियन गेम्स के मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने भारत का मेडल पक्का कर दिया. 25 सितंबर को दोनों ने फिलिपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराया. अनुभवी जोशना और सेंथिलकुमार की जोड़ी ने 30 मिनट से भी कम समय में ये मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया.
Asian Games : जोशना-वेलावन ने स्कवॉश, दीया-मानुष की जोड़ी ने टेबल टेनिस में पक्का किया मेडल
Asian Games 2026 : 25 सितंबर को मिक्स्ड डबल्स स्कवॉश और मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में भारत का मेडल पक्का हो गया. Joshna Chinappa और Velavan Senthilkumar ने स्क्वॉश और Manush Shah और Diya Chitale की जोड़ी ने टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

क्वार्टर फाइनल मुकाबले को भारतीय जोड़ी ने 11-3, 11-5 से जीत लिया. अब दोनों का सामना सेमीफाइनल में हांगकांग की यो का ली और मिंग हांग टैंग की जोड़ी से होगा. 40 साल की जोशना का ये एशियन गेम्स में छठा पदक होगा. इससे पहले, वो एशियन गेम्स में दो सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं.

ये भी पढ़ें : Asian Games : सीमा ने जीता ब्रॉन्ज, मां को मालूम ही नहीं बेटी जापान में है
वहीं, इससे पहले टेबल टेनिस में भी भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने मेडल पक्का कर लिया था. मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी ने वर्ल्ड की चौथे नंबर की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हराया. हांगकांग की डू होई केम और वोंग चुन टिंग को दोनों ने 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराया.
टेबल टेनिस स्पर्धा में इस एशियन गेम्स में ये भारत का पहला मेडल सुनिश्चित हुआ है. भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल मुकाबला भी 25 सितंबर को ही होगा. सेमीफाइनल में दोनों के सामने चीन की सुन यिंगशा और वांग चुकिन की चुनौती होगी.
वहीं, एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स में ये भारत का दूसरा पदक होगा. इससे पहले, शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक












