अगर आप भी एक क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर वीडियो से लेकर शॉर्ट्स बनाते हैं और साथ ही प्रोडक्ट भी टैग करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है. वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने शॉपिंग affiliate प्रोग्राम में Amazon, AJIO, Meesho, Snapdeal और Tata CLiQ को जोड़ा है. यूट्यूब के शॉपिंग कैटलॉग में पहले से ही Flipkart, Myntra, Nykaa, Purplle, Shopsy, और Tira जैसे ब्रांड मौजूद हैं. बताते चलें कि यूट्यूब ने कुछ दिन पहले ही अमेजन को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है. पहले-पहल अमेजन और यूट्यूब शॉपिंग प्रोग्राम सिर्फ अमेरिकी क्रिएटर के लिए उपलब्ध था, मगर अब इंडियन क्रिएटर भी इसका फायदा ले पाएंगे.
यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों की मौज, अब Amazon-Meesho से भी पैसा कमाओ
यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम में योग्य क्रिएटर अपने वीडियो और शॉर्ट्स में कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की प्रोडक्ट लिंक चिपका सकते हैं. अगर यूजर इस लिंक पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो फिर क्रिएटर को कमीशन मिलती है.

यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम में योग्य क्रिएटर अपने वीडियो और शॉर्ट्स में कई सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की प्रोडक्ट लिंक चिपका सकते हैं. अगर यूजर इस लिंक पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो फिर क्रिएटर को कमीशन मिलती है. इंडिया में इस प्रोग्राम को साल 2024 में स्टार्ट किया गया था. YouTube के पार्टनर प्रोग्राम में शामिल क्रिएटर्स लॉन्ग-फॉर्म वीडियो, Shorts और लाइवस्ट्रीम में भी प्रोडक्ट्स टैग कर सकते हैं.

500 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले क्रिएटर्स इस प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं. वे पुराने और नए दोनों वीडियो में प्रोडक्ट्स को टैग कर सकते हैं और लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्हें पिन भी कर सकते हैं. YouTube इस पार्टनरशिप को ब्राजील और साल के आखिर तक दूसरे देशों में भी ले जाएगा. बताते चलें कि भारत में एलिजिबल क्रिएटर्स में से 50 परसेंट से ज्यादा YouTube Shopping एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं और 19 मिलियन से ज्यादा वीडियोज में प्रोडक्ट्स टैग किए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में 'देसी स्मार्टफोन' की लाइन लगने वाली है, ₹62500 करोड़ की बात है!
शॉपिंग कैटलॉग में अमेजन सहित दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को जोड़ने के साथ ही यूट्यूब ने क्रिएटर्स और ब्रांड्स के लिए नए AI टूल्स भी पेश किए हैं. इसमें Ask Studio for Brand Partnerships शामिल है, जो क्रिएटर्स को कैंपेन पिच करने और ब्रांड के सवालों का तुरंत जवाब देने के लिए YouTube Studio के अंदर ही जनरेटिव AI का इस्तेमाल करेगा.
YouTube डायनेमिक ब्रांड सेगमेंट्स की भी टेस्टिंग कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स एक साथ 20 लॉन्ग-फॉर्म वीडियोज में ब्रांड सेगमेंट्स जोड़ सकते हैं, उन्हें लोकेशन के हिसाब से टारगेट कर सकते हैं और सीधे कॉल-टू-एक्शन बटन के साथ एक इन-बिल्ट शेल्फ लगा सकते हैं.
वीडियो: खर्चा-पानी: FSSAI ने कौन सी क्विक-कॉमर्स कंपनियों पर लिया एक्शन?












