The Lallantop

लखनऊ को मिला मैच विनर, पर अब हो गई है देरी!

इंग्लिस का यह फॉर्म लखनऊ के लिए गुडन्यूज है लेकिन यह गुडन्यूज थोड़ी देरी से आई है. लखनऊ की टीम अब प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है. लेकिन सवाल यह है कि इंग्लिस इतनी देर से टीम में क्यों आए?

Advertisement
post-main-image
जोश इंग्लिस ने लगाया अर्धशतक. (Photo-PTI)

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म ही माना जा रहा है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत खुद कह चुके हैं कि वह अभी से अगले सीजन की तैयारी में है. इस बीच, टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ऐसा मैच विनर मिला जो कि शुरुआत में टीम के साथ होता तो नतीजा कुछ और होता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लखनऊ आखिरी स्थान पर 

लखनऊ लुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है. उन्होंने अपने पहले 10 मैचों में से केवल तीन ही मैच जीते थे. इसी कारण टीम की काफी आलोचना भी हो रही थी. उनके प्लेइंग कॉम्बिनेशन काम नहीं कर पाए. हालांकि, चेन्नई के खिलाफ मैच में टीम थोड़े अलग रंग में दिखी. इस मैच में मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस ओपनिंग करने उतरे. मार्श तो 10 रन बनाकर लौट गए, लेकिन सीजन में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे जोश इंग्लिस ने तबाही मचा दी.

इंग्लिस का कमाल

इंग्लिस ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. उन्होंने भले ही पारी में 33 गेंदे खेलीं, लेकिन इन 33 गेंदों में ही टीम को दमदार शुरुआत दिला दी. इंग्लिस ने 17 गेंद में ही अर्धशतक पूरा कर लिया. 85 रन की अपनी पारी में इंग्लिस के बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इंग्लिस ने 257.58 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. हालांकि, इंग्लिस आखिर में जाकर जेमी ओवरटन का शिकार बन गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- चीन के जबड़े से छीन ली जीत, भारतीय तीरंदाजी टीम ने विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया 

आपको बता दें कि इंग्लिस ने चार मई को IPL 2026 में अपना पहला मैच खेला था. इस मैच में उनके बल्ले से 13 रन निकले थे. इसी मैच में फील्डिंग करते हुए उनकी अंगुलि में चोट लग गई थी. इसके बाद वह RCB के खिलाफ नहीं खेल सके थे. हालांकि, चेन्नई के खिलाफ उन्होंने सारा हिसाब बराबर कर दिया.

देर आए पर दुरुस्त आए

इंग्लिस का यह फॉर्म लखनऊ के लिए गुडन्यूज है, लेकिन यह गुडन्यूज थोड़ी देरी से आई है. लखनऊ की टीम अब प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है. लेकिन सवाल यह है कि इंग्लिस इतनी देर से टीम में क्यों आए? इसकी वजह भी साफ है. इंग्लिस ने ही शुरुआती मैचों के लिए ब्रेक मांगा था. उन्होंने निजी वजह से बाहर रहने का फैसला किया था और फ्रैंचाइजी को बता दिया था. फ्रैंचाइजी ने उनके फैसले का सम्मान किया. हालांकि, अब लगता है कि अगर इंग्लिस पहले से टीम में होते तो शायद नतीजा कुछ और होता. 

Advertisement

मैच की बात करें तो, लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. जोश के अलावा शहबाज अहमद ने नाबाज 43 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए. चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने तीन विकेट लिए. वहीं, अंशुल कंबोज ने दो विकेट झटके. नूर अहमद के हाथों में एक विकेट आया. 

वीडियो: हेनरिक क्लासेन की बैटिंग देख अन्य टीमें खौफ में चली जाएंगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement