The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India created history in archery defeating China under Deepika Kumari to win the World Cup gold

चीन के जबड़े से छीन ली जीत, भारतीय तीरंदाजी टीम ने विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया

'शूट ऑफ' में इंडियन प्लेयर्स ने धैर्य और संतुलन बनाए रखा. 'शूट ऑफ' में अंकिता भगत ने 9 अंक जुटाए. जबकि, 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने सही निशाना लगाते हुए 10 पॉइंट बटोरे. इसके बाद, भारत को खिताब पर कब्जा करने के लिए 8 पॉइंट्स की जरूरत थी. इस प्रेशर वाली सिचुएशन में अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 9 अंक हासिल कर भारत को शानदार जीत दिला दी.

Advertisement
pic
10 मई 2026 (पब्लिश्ड: 02:51 PM IST)
India women recurve team, Deepika Kumari, Ankita Bhakat, Kumkum Mohod, Archery World Cup Shanghai,
दीपिका कुमारी के नेतृत्व में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड मेडल ( फोटो-Retures)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन के शंघाई में खेले जा रहे आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया. दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमुद मोहोद की तिकड़ी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप दूसरे चरण में मेजबान चीन को रोमांचक मुकाबले में ‘शूट ऑफ’ में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. भारतीय टीम ने यह खिताब प्रेशर में वापसी करते हुए जीता.

फाइनल में हुई कांटे की टक्कर

फाइनल मुकाबले में भारत और चीन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. दीपिका कुमारी के नेतृत्व में भारत की रिकर्व टीम ने पहला सेट 54-53 से जीतकर बेहतरीन शुरुआत की. दूसरे सेट में चीन ने पलटवार करते हुए जबरदस्त वापसी की. चीन की रिकर्व टीम ने दूसरा सेट 55-52 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया. तीसरे सेट में चीन ने 57-56 से जीत दर्ज कर बढ़त ले ली. लेकिन, इंडियन टीम ने प्रेशर में शानदार कमबैक करते हुए चौथा सेट जीतकर मुकाबले को 'शूट ऑफ' तक पहुंचा दिया.

'शूट ऑफ' में दीपिका का कमाल

'शूट ऑफ' में इंडियन प्लेयर्स ने धैर्य और संतुलन बनाए रखा. इसमें अंकिता भगत ने 9 अंक जुटाए. जबकि, 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने सही निशाना साधते हुए 10 पॉइंट बटोरे. इसके बाद, भारत को खिताब पर कब्जा करने के लिए 8 पॉइंट्स की जरूरत थी. इस प्रेशर वाली सिचुएशन में अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 9 अंक हासिल कर भारत को शानदार जीत दिला दी. 'शूट ऑफ' में भारतीय टीम ने चीन को 28-26 से मात दी.

ये भी पढ़ें: राशिद खान की वो तीन बॉल्स, जिसने मैच का रुख पलट दिया!

आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत का सफर

तीरंदाजी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम का सफर शानदार रहा. भारत ने प्री- क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान को 6-2 से हराकर बेहतरीन शुरुआत की. क्वार्टर फाइल में भारतीय टीम को वियतनाम ने जोरदार टक्कर दी. भारत ने यह मुकाबला 'शूट ऑफ' में 5-4 से जीता. 

फिर, सेमीफाइनल में भारतीय रिकर्व टीम ने टॉप सीड वाली टीम साउथ कोरिया को 5-1 से शिकस्त दी. साउथ कोरिया को रिकर्व तीरंदाजी में दुनिया की सबसे मजबूत टीम माना जाता है. लेकिन, भारतीय टीम ने सटीक निशाना लगाते हुए उसे हरा दिया. साउथ कोरिया के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय महिला रिकर्व टीम के हौसले बुलंद हो गए. इसके बाद, भारत ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया.

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

Advertisement

Advertisement

()