एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी. वह एशिया कप से भी बाहर हो गई हैं. जेमिमा को इसी महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान दाहिने पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी. उनकी जगह ओपनर प्रतिका रावल को मिली है. प्रतिका को पहली बार टी20 टीम के लिए बुलावा आया है. 2025 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के कारण बाहर हो गईथीं.
एशिया कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, बाहर हुईं 'मैच विनर'
जेमिमा को इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान दाहिने पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी. उनकी जगह एशियन गेम्स और एशिया कप के लिए ओपनर प्रतिका रावल को मिली है.

बोर्ड के अनुसार बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका चेकअप किया गया था. उनके पैर में ‘हाई-ग्रेड टियर’ (मांसपेशी का फटना) की पुष्टि हुई है. आपको बता दें कि यह एशियन गेम्स 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाना है. बीसीसीआई ने कहा,
जेमिमा रोड्रिग्स को तीन अगस्त को इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ खेलते समय दांए पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में मेडिकल टीम के किए गए टेस्ट में ‘हाई-ग्रेड टियर’ की पुष्टि हुई. इसके चलते वह यूएई में होने वाले एसीसी महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं.
जेमिमा की जगह प्रतिका रावल को मौका दिया गया है. रावल भी चोटिल थीं. इसी कारण वह पिछले महीने लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेल पाई थीं. इसके बाद वह वनडे कप के लिए वार्विकशायर से जुड़ने वाली थीं. रावल को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने नवंबर 2024 में चैलेंजर ट्रॉफी के बाद से उन्होंने कोई T20 मैच नहीं खेला है. उन्होंने अभी तक WPL में डेब्यू नहीं किया है.
यह भी पढ़ें- गिल ने CoE और टीम मैनेजमेंट के बीच कम्युनिकेशन गैप की खबरों को किया खारिज
पांच टीमों वाले चैलेंजर टूर्नामेंट में, रावल ने 111.81 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए थे. पिछले साल ODI वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टखने में चोट लगी थी. इसी वजह से UP वॉरियर्स के लिए नहीं खेल पाई थीं. इस जगह के लिए अनुष्का शर्मा और हरलीन देओल भी ऑप्शन थीं लेकिन बोर्ड ने प्रतिका पर भरोसा दिखाया.यह दोनों खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा रह चुकी हैं.
एशिया कप के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावलय
वीडियो: दुनियादारी: यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस ने जापान को खुली चुनौती दे दी









