थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से गुरुवार, 13 अगस्त को Air India की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी. यात्री फ्लाइट के अंदर बैठ चुके थे. फिर उन्हें कहा जाता है कि फ्लाइट थोड़ा डिले होगी. लेकिन वह ‘कुछ देर’ 30 घंटों में बदल गए. बताया गया कि ऑपरेशनल वजहों से फ्लाइट में देरी हुई. शुक्रवार, 14 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट 200 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई. इस डिले के बीच एयरलाइन ने पैसेंजर्स के लिए न ही दूसरी फ्लाइट की. न ही उन्हें रिफंड दिया. लेकिन रात को सोने के लिए होटल बुक कर दिया था.
‘कुछ देर’ का डिले 30 घंटे में बदला, बैंकॉक में एयर इंडिया की 'खराब' फ्लाइट में 200 यात्री फंस गए
Air India Bangkok flight delayed: थाईलैंड के बैंकॉक से भारत आ रही Air India की एक फ्लाइट लगभग 30 घंटों से फंसी हुई थी. शुक्रवार, 14 अगस्त को वह 200 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट AI4335 को 13 अगस्त के दिन दिल्ली के लिए रवाना होना था. रात करीब 8:30 बजे तक यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठाकर रखा गया. उन्हें कहा गया कि विमान रात 11:15 बजे टेक ऑफ करेगा. लेकिन फ्लाइट डिले होते-होते अगले दिन तक के लिए रद्द कर दी गई.
करीब 30 घंटे बाद फ्लाइट ने भरी उड़ानएयरलाइन ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए एक होटल बुक कर दिया. ताकि वह रात में आराम कर सके. अगले दिन दोपहर तक यात्री एयरपोर्ट पर आ गए. उन्हें कहा गया कि फ्लाइट को शाम 7:15 बजे बैंकॉक से निकलना था. लेकिन कुछ समय के लिए फिर से इसे टाल दिया गया. आखिर में करीब 30 घंटे बाद यह रात को करीब 10:30 पर रवाना हुई. ‘एक्स’ पर अंगद कालरा नाम के यूजर ने एयरलाइन के बार-बार फ्लाइट डिले की जानकारी दी. उन्होंने कहा,
बैंकॉक से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI4335 फिर से लेट हो गई है. यह पूरा घटनाक्रम काफी तनावपूर्ण रहा है. मेरा समय और पैसा बर्बाद हुआ है. अब मुझे घर वापस पहुंचने के लिए थाई एयरवेज से नए टिकट बुक करने पड़ रहे हैं. यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.

एयर इंडिया ने यात्रियों को फ्लाइट डिले की सूचना फोन पर भी दी थी. इसमें बताया गया,
14 अगस्त को बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 के बारे में अपडेट. ऑपरेशनल कारणों से आपकी फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. आपकी फ्लाइट अब 14 अगस्त को 19:15 LT पर BKK से रवाना होगी और 14 अगस्त को 22:00 LT पर DEL पहुंचेगी. असुविधा के लिए हमें खेद है.
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट की बॉडी में मिला था गांजा, अब DGCA को सरकार का बड़ा आदेश
हालांकि, फ्लाइट फिर से इसके बाद डिले हो गई थी. बता दें कि हाल में थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट अचानक आसमान में 300 फीट नीचे आ गई थी. इस घटना में कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल हुए थे.
वीडियो: क्या सेंसर सर्टिफिकेट के साथ खुल गई यश स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी? 3 घंटे से भी लंबी है मूवी









