The Lallantop

बिक गया ISL का ये फुटबॉल क्लब, 100 रुपये में 'चर्चिल ब्रदर्स' ने खरीद लिया

जमशेदपुर एफसी ने 31 जुलाई को घोषणा की थी कि वह अपनी सीनियर टीम को भंग कर रहे हैं. इसी वजह से अब ISL से भी हट रहे हैं. इसी के बाद से टीम को नए मालिक की खोज थी.

Advertisement
post-main-image
जमशेदपुर एफसी अब ISL में चर्चिल बदर्स के नाम से दिखेगा. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जमशेदपुर एफसी की पूरी हिस्सेदारी टाटा स्टील से गोवा के चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपये की सांकेतिक राशि पर ट्रांसफर कर दी गई है, और नए सीजन से चर्चिल ब्रदर्स ISL में भाग लेंगे।
  • जमशेदपुर एफसी ने 31 जुलाई को अपनी सीनियर टीम भंग करने की घोषणा की थी, जिसके कारण ISL से हटना पड़ा और नए मालिक की तलाश शुरू हुई, जो चर्चिल ब्रदर्स पर समाप्त हुई।
  • चर्चिल ब्रदर्स 14 अगस्त तक ISL में भाग के लिए 1.1 करोड़ की फीस जमा करेगा और 31 अगस्त तक 12 खिलाड़ियों व दो कोच का ट्रांसफर पूरा करने की योजना है।

इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब जमशेदपुर एफसी को आखिरकार नया खरीददार मिल गया. टाटा स्टील ने इस क्लब की पूरी हिस्सेदारी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स को बेच दी है. ये सौदा सिर्फ 100 रुपये में हुआ है. टाटा स्टील ने इसे मालिकाना हक के ट्रांसफर के लिए एक ‘सांकेतिक राशि’ बताया है. अब 4 सितंबर से शुरू होने वाले नए सीजन में ‘गोवा चर्चिल ब्रदर्स’ की टीम खेलती दिखेगी. चर्चिल ब्रदर्स को उम्मीद है कि वह 14 अगस्त तक ISL में हिस्सा लेने के लिए जरूरी 1.1 करोड़ रुपए की फीस जमा कर देगी. 

Advertisement
जमशेदपुर एफसी ISL से हटा

आपको बता दें कि जमशेदपुर एफसी ने 31 जुलाई को घोषणा की थी कि वह अपनी सीनियर टीम को भंग कर रहे हैं. इसी वजह से अब ISL से भी हट रहे हैं. इसी के बाद से टीम को नए मालिक की खोज थी जो चर्चिल ब्रदर्स पर आकर खत्म हुई.

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने बताया था कि ISL के बाकी सभी 13 क्लब अपनी भागीदारी फीस जमा कर चुके हैं. 14 अगस्त को टाटा स्टील ने जमशेदपुर एफसी का ISL स्पोर्टिंग लाइसेंस चर्चिल ब्रदर्स को दे दिया. 100 रुपये के मूल्य पर हुए इस सौदे में क्लब के 12 खिलाड़ियों और दो कोच का ट्रांसफर भी शामिल है. चर्चिल ब्रदर्स एक सितंबर से जमशेदपुर एफसी के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को अपने कॉन्ट्रैक्ट में ले लेगा. इस ट्रांसफर की पूरी डील 31 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है.

Advertisement

टाटा स्टील ने एक बयान में कहा,

टाटा स्टील ने ‘जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को सांकेतिक राशि पर ट्रांसफर करने पर सहमति दी है. 

यह भी पढ़ें- अभिषेक पोरेल को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा 

Advertisement
चर्चिल ब्रदर्स क्लब लेगा हिस्सा

जमशेदपुर FC ने 2017-18 सीजन में ISL में डेब्यू किया था. जब ISL में दो नई टीमों को शामिल करने का फैसला हुआ था, तब टाटा स्टील ने जमशेदपुर की फ्रेंचाइजी खरीदी थी. पिछले आठ सालों से जमशेदपुर-FC ISL का हिस्सा रहा, जिसमें उसका सबसे बड़ा प्रदर्शन 2021-22 सीजन में आया, जब टीम लीग में शीर्ष पर रही और लीग शील्ड अपने नाम कर लिया. वहीं चर्चिल ब्रदर्स ने 2008-09 और 2012-13 में आई-लीग  का खिताब जीता था. नए ISL सीजन से चर्चिल ब्रदर्स जमशेदपुर की जगह गोवा से लीग में हिस्सा लेगा. अब तक क्लब I-लीग में खेल रहा था, लेकिन नए सीजन में वह ISL में नजर आएगा. चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड भारत के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों में से एक है और पिछले 38 सालों से एक्टिव हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement