The Lallantop

अभिषेक पोरेल को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

20 जुलाई को कलकत्ता हाई न्यायालय ने पुलिस को मामले के सिलसिले में अभिषेक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. 11 अगस्त को पहली बार उन्हें जेल में पेश किया गया.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक पोरेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चिनुसरह कोर्ट ने अभिषेक पोरेल को रेप केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है और इन्हें जमानत नहीं मिली है।
  • कर्नाटक की मेडिकल स्टूडेंट ने अभिषेक पर शादी का झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने और अन्य आपराधिक आरोप लगाये थे।
  • कोर्ट ने अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है और मामले की आगे की सुनवाई जारी है।

बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पोरेल को रेप केस में राहत नहीं मिली है. चिनुसरह कोर्ट ने अभिषेक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें मोगरा पुलिस ने 11 अगस्त को पहली बार कोर्ट में पेश किया था. तब भी कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी थी. तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. अभिषेक पर कर्नाटक की एक मेडिकल स्टुडेंट ने यह इल्जाम लगाया है.

Advertisement

20 जुलाई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को मामले के सिलसिले में अभिषेक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस कई बार उनके घर गई लेकिन पोरेल वहां नहीं थे. मोगरा पुलिस ने फिर तीन दिन पहले उन्हें परगना जिले के दम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया.

अभिषेक पर रेप केस

कर्नाटक की एक मेडिकल स्टुडेंट ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया गया था कि वह और अभिषेक लगभग साढ़े तीन साल से ‘रिलेशनशिप’ में थे. दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था. दोनों के परिवार भी मिल थे. दोनों ने एक साथ विदेश यात्रा की थी. लेकिन, इसके बाद पोरेल ने शादी से इनकार कर दिया. इसी के बाद छात्रा ने केस करने का फैसला किया.  

Advertisement

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभिषेक ने शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए. प्राइवेट मोमेंट बार-बार रिकॉर्ड किए. इसी वजह से अदालत ने शिकायतकर्ता की तस्वीरों के लीक को रोकने के लिए अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त करने का भी आदेश दिया था. क्रिकेटर पर बलात्कार के आरोप के अलावा आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के आरोप भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- स्वांतेक और शेल्टन ने जीते ख‍िताब, कनैडियन ओपन के फाइनल में क्या हुआ? 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपी ने उन्हें गैरकानूनी तरीके से बंद करके रखा. खाना नहीं खाने दिया और जानबूझकर अकेला कर दिया. दिल्ली में 2 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के कारण शिकायतकर्ता की तबीयत बहुत खराब हो गई और वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. उसके अगले दिन फ्लाइट होने के बावजूद उसे चोटों की वजह से तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ा. 

Advertisement

अभिषेक पोरेल फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. पोरेल अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. वह IPL में भी खेलते हैं. पिछले कुछ सीजन से अभिषेक IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं. उन्होंने IPL 2026 में DC के लिए 4 मैच खेले थे.

वीडियो: हरभजन सिंह ने BJP क्यों जॉइन की? AAP छोड़ने का पूरा किस्सा सुनाया

Advertisement