The Lallantop

रुमेश पथिरागे रुक नहीं रहे! कॉमनवेल्थ गोल्ड के बाद अब डायमंड लीग फाइनल में भी जीता खिताब

Sri Lanka के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश पथिरागे (Rumesh Pathirage) ने डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीत लिया. इस इवेंट में उनका बेस्ट थ्रो 89.04 मीटर का रहा. रुमेश ने 2026 के सीजन में शानदार फॉर्म दिखाई. इस दौरान उन्होंने जिस इवेंट में हिस्सा लिया उसमें टॉप पर फिनिश किया.

Advertisement
post-main-image
रुमेश पथिरागे डायमंड लीग फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रुमेश पथिरागे ने 5 सितंबर को ब्रसेल्स में हुए डायमंड लीग फाइनल में 89.04 मीटर का थ्रो कर पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट का खिताब जीता।
  • नीरज चोपड़ा की टखने की चोट के कारण वे इस साल के डायमंड लीग फाइनल और एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले सके, जिससे रुमेश पथिरागे को मौका मिला।
  • रुमेश पथिरागे ने 2026 सीजन में 85 मीटर से अधिक थ्रो कर 10 इवेंट्स में जीत दर्ज की है, जिससे उन्हें अगले प्रमुख प्रतियोगिताओं में शीर्ष पसंद माना जा रहा है।

श्रीलंका के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश पथिरागे का गोल्डन पीरिएड जारी है. इस साल उन्होंने अपने नाम एक और उपबल्धि हासिल कर ली. 5 सितंबर को डायमंड लीग फाइनल का आयोजन ब्रसेल्स में हुआ. मेंस इवेंट के इस फाइनल में उन्होंने शानदार थ्रो करके डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीत लिया. रुमेश पथिरागे ने 2026 सीजन में अब तक शानदार फॉर्म दिखाई है. इस दौरान उन्होंने जिस इवेंट में हिस्सा लिया, उसमें टॉप पर रहे.

Advertisement
रुमेश ने किया 89.04 मीटर का थ्रो

रुमेश पथिरागे ने 5 सितंबर को डायमंड लीग फाइनल इवेंट में फिर अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने 89.04 मीटर का शानदार थ्रो करके खिताब पर कब्जा कर लिया. इस बीच, उन्होंने 2025 के वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वालकॉट और 2024 के डायमंड लीग फाइनल के चैंपियन एंडरसन पीटर्स जैसे प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया.

श्रीलंका के इस स्टार जैवलिन थ्रोअर ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है. डायमंड लीग फाइनल में उन्होंने लगभग हर थ्रो में दबदबा बनाए रखा. रुमेश ने डायमंड लीग फाइनल में 80.42 मीटर के थ्रो से शुरुआत की. पहले राउंड में वह तीसरे नंबर पर रहे. केशोर्न वालकॉट और एंडरसन पीटर्स उनसे आगे थे.

Advertisement

लेकिन, इसके बाद रुमेश ने शानदार कमबैक किया. तीसरे थ्रो में उन्होंने 89.04 मीटर दूर भाला फेंका. चौथे थ्रो में उन्होंने 85.96 मीटर की दूरी तय की. जबकि, पांचवें थ्रो में रुमेश ने 85.76 मीटर दूर भाला फेंका. इवेंट में रुमेश का बेस्ट थ्रो 89.04 मीटर का रहा.

रुमेश के शानदार थ्रो के आगे वालकॉट और पीटर्स पीछे रह गए. केशोर्न वालकॉट का बेस्ट थ्रो 83.99 मीटर रहा. जबकि, एंडरसन पीटर्स ने 83.70 मीटर का थ्रो किया. पोलैंड के 26 साल के जैवलिन थ्रोअर डेविड वैगनर इस इवेंट में दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 87.47 मीटर का थ्रो किया. यह वैगनर का पर्सनल बेस्ट थ्रो है.

ये भी पढ़ें: इमरान खान को वो इज्जत मिले, जिसका हर इंसान हकदार है,’ ब्रायन लारा की इमोशनल अपील

Advertisement
नीरज ने इंजरी के कारण नहीं लिया भाग 

भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इंजरी की वजह से डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं लिया. उनके टखने में चोट है. नीरज लुसाने डायमंड लीग के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए. ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने (Ankle) के लिगामेंट में इंजरी हो गई थी. चोट की वजह से नीरज ने एशियन गेम्स 2026 में भी पार्टिसिपेट नहीं करेंगे.  

लुसाने डायमंड लीग इस साल नीरज का तीसरा कॉम्पिटिशन था. उनका यह सीजन इंजरी से प्रभावित रहा. नीरज की गैरमौजूदी में रुमेश पथिरागे ने जैवलिन थ्रो में डोमिनेट किया. इस सीजन रुमेश के दो थ्रो 90 प्लस के रहे. उन्होंने 2026 में 85 मीटर से ज्यादा थ्रो करके 10 इवेंट्स में जीत दर्ज की.  

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement