The Lallantop

लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, इन जैवलिन थ्रोअर्स से होगी टक्कर

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) लुसाने डायमंड लीग (Lausanne Diamond League) में खेलेंगे. इस इवेंट की शुरुआत 21 अगस्त से होगी. नीरज इन दिनों बेहतरीन लय में हैं. हाल ही में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता था.

Advertisement
post-main-image
लुसाने डायमंड लीग में भाग लेंगे नीरज चोपड़ा. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नीरज चोपड़ा 21 अगस्त से शुरू हो रही लुसाने डायमंड लीग 2026 में हिस्सा लेंगे, जहां विश्व के प्रमुख जैवलिन थ्रोअर उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे।
  • नीरज ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता था, और इस इवेंट में कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
  • लुसाने डायमंड लीग को एशियन गेम्स 2026 की तैयारी माना जा रहा है, जहां नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे की प्रतिस्पर्धा जारी रहेगी।

दो बार ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) लुसाने डायमंड लीग 2026 (Lausanne Diamond League 2026) में खेलेंगे. इवेंट की शुरुआत 21 अगस्त से होगी. नीरज चोपड़ा के अलावा दुनिया के कई दिग्गज जैवलिन थ्रोअर भी इवेंट में हिस्सा लेंगे. फिलहाल, नीरज शानदार टच में हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सीजन का बेस्ट थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता था.

Advertisement
इन प्लेयर्स के होगा नीरज का मुकाबला

लुसाने डायमंड लीग में नीरज का मुकाबला दुनिया के कई बड़े जैवलिन थ्रोअर से होगा. इस इवेंट में पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम हिस्सा लेंगे. त्रिनिदाद और टोबैगो के करंट वर्ल्ड चैम्पियन केशॉर्न वॉलकॉट अपनी चुनौती पेश करेंगे. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिरागे भी इवेंट में अपना दमखम दिखाएंगे. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के थॉमस रोहलर भी फील्ड पर उतरेंगे.

इन जैवलिन थ्रोअर्स के अलावा, टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट जाकुब वाडलेज्च, जर्मनी के जूलियन वेबर और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन भी अपनी ताकत दिखाएंगे.

Advertisement
CWG 2026 में कई प्लेयर्स के बीच हुई टक्कर

हाल ही में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इनमें से खिलाड़ियों को बीच टक्कर हुई. जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम, रुमेश पाथिरागे, एंडरसन पीटर्स और केशॉर्न वॉलकॉट आमने-सामने थे.

फाइनल में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था. जबकि नीरज ने 85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता. इस दौरान ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम 80 मीटर का मार्क भी क्रॉस नहीं कर पाए. फाइनल में उनका बेस्ट थ्रो 77.41 मीटर रहा.

ये भी पढ़ें: नीरज ने सिल्वर जीता, पोडियम पर पहुंचे यशवीर, अरशद नदीम टॉप 8 से भी बाहर

Advertisement
शानदार फॉर्म में हैं पथिरागे

रुमेश पथिरागे इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. इस सीजन का सबसे लंबा थ्रो उन्हीं के नाम है. उन्होंने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया था. इस साल पथिरागे 90 मीटर का मार्क क्रॉस करने वाले दुनिया के इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं.

लुसाने डायमंड लीग को एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. एशियन गेम्स 2026, 19 सितंबर 2026 से लेकर 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नगाोया में होंगे. इन खेलों में भी नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement