ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) का समापन हो गया. 2 अगस्त को इन खेलों का आखिरी दिन था. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीते. भारत ने मेडल टैली में चौथे नंबर पर फिनिश किया. इंडियन एथलीट ने सबसे ज्यादा मेडल बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में हासिल किए. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म, चौथे नंबर पर रहा भारत, इंडियन बॉक्सर्स ने रचा इतिहास
भारत (India) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 मेडल जीते. भारत ने मेडल टैली में चौथे नंबर पर फिनिश किया. इंडियन एथलीट ने सबसे ज्यादा मेडल बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में हासिल किए.

कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में इंडियन बॉक्सर्स का जलवा रहा. भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 10 मेडल जीते. कॉमनवेल्थ गेम्स की हिस्ट्री में ये इंडियन बॉक्सर्स की बेस्ट परफॉर्मेंस हैं.
महिला बॉक्सिंग की बात करें, तो प्रीति पंवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते. जबकि, मेन्स बॉक्सिंग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इनके अलावा, महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, मेंस बॉक्सर जादुमणि सिंह और नरेंद बेरवाल को सिल्वर मेडल मिला. ये तीनों बॉक्सर फाइनल मैच हार गए थे.
एथलेटिक्स में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय एथलीटों ने एथलेटिक्स में 10 मेडल अपने नाम किए. भारत के लिए सर्वेश कुशारे, गुलवीर सिंह, मुरली श्रीशंकर, नीरज चोपड़ा और प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर मेडल जीते. इनके अलावा, गुलवीर सिंह, सीमा कालीरमन, यशवीर सिंह, सेल्वा प्रभु थिरुमारन और तेजस्विन शंकर ने एथलेटिक्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए.
पैरा एथलीटों ने भी दिखाया दमकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स में भी भारत ने दम दिखाया. पैरा एथलेटिक्स में भारत को 6 मेडल मिले. शर्मिला धनकड़, दिलीप महादू और सोनम राणा ने अलग-अलग इवेंट्स में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीते.
इनके अलावा, मोहम्मद बासिल और शुभम जुयाल ने पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता. जबकि, पैरा एथलीट झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने किया. भारत ने एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में मिलकर कुल 16 मेडल जीते.
ये भी पढ़ें: 'भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट गायब!' ग्लासगो के रेस्टोरेंट में इंडिया का गलत मैप देख भड़कीं लवलीना
टॉप पर रहा ऑस्ट्रेलियाकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रहा. उसने 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 ब्रॉन्ज सहित कुल 171 मेडल जीते. इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. इंग्लैंड ने 29 गोल्ड, 45 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज सहित कुल 110 मेडल जीते.
कनाडा मेडल जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर रहा. कनाडा ने 19 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित कुल 62 मेडल अपने नाम किए. भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित टोटल 39 मेडल जीते. भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा.
भारत करेगा मेजबानीसाल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली है. क्लोजिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने CWG का आधिकारिक ध्वज और बैटन भारतीय प्रतिनिधियों को सौंपा. चार साल बाद ये खेल गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे
यह कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी वर्ष भी होगा. कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन पहली बार 1930 में किया गया था. इसके बाद से हर 4 साल के अंतराल पर इन खेलों का आयोजन किया जाता है.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









