The Lallantop

"सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं..." - 'डर' के ओरिजिनल एक्टर ने शाहरुख पर क्या कह दिया?

सुदेश बेरी ने कहा कि शाहरुख, सलमान, आमिर, अक्षय और अजय जैसे सुपरस्टार्स में मेहनत से पहले लक का हाथ है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख और सुदेश बेरी ने 'आर्मी' में साथ काम किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने में 'बाज़ीगर' और 'डर' फिल्मों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें शुरुआत में उनके स्थान पर अन्य कलाकारों को कास्ट करने की योजना थी।
  • 'डर' फिल्म में सुदेश बेरी को मुख्य भूमिका देने का प्रस्ताव था, लेकिन स्टारडम न होने के कारण मेकर्स ने ऋषि कपूर, आमिर खान और सनी देओल को प्राथमिकता दी।
  • सुदेश बेरी का मानना है कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स की सफलता में मेहतन से ज्यादा किस्मत, आशीर्वाद और सामाजिक पृष्ठभूमि का बड़ा रोल होता है।

Shah Rukh Khan को सुपरस्टार बनाने में Baazigar और Darr जैसी फिल्मों का बड़ा हाथ है. मगर दोनों ही मूवीज़ में मेकर्स की पहली पसंद वो नहीं थे. 'डर' के लिए Yash Chopra ने Sudesh Berry को कास्ट किया था. वही सुदेश, जिन्हें आप Border, LOC: Kargil और Ghayal जैसी फिल्मों में देख चुके हैं. हाल ही में उन्होंने ‘डर’ की कास्टिंग पर खुलकर बात की. साथ ही शाहरुख को किस्मत का धनी बताया.

Advertisement

Accompany Akki पॉडकास्ट में सुदेश ने कहा कि वो 'डर' से बाहर इसलिए हुए क्योंकि उनके पास स्टारडम नहीं था. उनके मुताबिक,

"डर पहले मुझे ऑफर की गई थी. मेरे कॉस्टयूम भी तैयार थे. मगर मेरे अपोजिट दूसरा मेल लीड हमेशा मुझसे बड़ा एक्टर चुना जा रहा था. पहले ऋषि कपूर को सिलेक्ट किया गया. फिर आमिर खान के नाम पर चर्चा चली. आखिर में मेकर्स ने सनी देओल को कास्ट कर लिया."

Advertisement

सुदेश बताते हैं कि ‘डर’ के अंत में एक सीन था, जिसमें उनका किरदार सामने वाले एक्टर को मुक्का मारता है. लेकिन जिस भी बड़े स्टार को उस रोल के लिए चुना जाता, दर्शकों को लगता कि सुदेश बेरी उन्हें पीट रहे हैं. सुदेश ने बताया कि उन्होंने ये बातें अन्य लोगों से सुनी है क्योंकि आज तक उन्होंने खुद ये मूवी नहीं देखी.

सुदेश ने शाहरुख के साथ 'आर्मी' फिल्म में काम किया था. इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शाहरुख और उनकी सक्सेस के बारे में सवाल किया गया, तो वो कहते हैं,

"देखिए, वो डेस्टिनी चाइल्ड हैं. वो सब लकी हैं. मेहनत बहुत की लेकिन इस 'बहुत' का मतलब सबके लिए अलग-अलग है. मेहनत तो सब करते हैं. उस मेहनत का लेवल ऊपर-नीचे होता है. मगर वो लकी हैं और ज्यादा ब्लेस्ड भी. सब उसी थाली के चट्टे-बट्टे हैं और सब उसी डाल के पंछी हैं. शाहरुख खान पर ऊपरवाले का आशीर्वाद है. उनके साथ गौरीपुत्र गणेश खड़े हैं. जब गौरीपुत्र आशीर्वाद दे दे तो आदमी गिर ही नहीं सकता और उनके पास तो साक्षात गौरी (खान) हैं."

Advertisement

सुदेश के मुताबिक, आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स पर ऊपरवाले का आशीर्वाद है. उनके साथ लोगों की दुआएं हैं. मेहनत भी है. लेकिन सुदेश के हिसाब से मेहनत से पहले आशीर्वाद आता है. उनका मानना है कि इंसान की सक्सेस में उसकी किस्मत, गोत्र और संस्कार का बड़ा रोल होता है. मेहनत का नंबर इसके बाद आता है. सुदेश कहते हैं हैं कि इन सुपरस्टार्स को लक के कारण मौका मिला, तभी वो आज तक इतनी मेहनत करते हैं.

वीडियो: शाहरुख की 'किंग' पर संकट, रिलीज़ डेट बदलने की चर्चा क्यों तेज़?

Advertisement