The Lallantop

जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ दो ओवरों में दिखा दिया कि वो ‘बेस्ट इन बिजनेस’ क्यों हैं

बुमराह ने T20 में हेटमायर को 23 बॉल्स डाली हैं. जिसमें सिर्फ 17 रन दिए हैं. और उन्हें 6 बार आउट किया है.

Advertisement
post-main-image
12वें ओवर की ही पांचवीं बॉल पर बुमराह ने चेस को अपनी स्लोअर बॉल पर फंसा लिया. (फोटो- AP)

जसप्रीत बुमराह. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 World Cup के सुपर-8 मैच में वो पूरे रंग में दिखे. 5वें और 12वें ओवर में बुमराह ने दो बार रॉस्टन चेस को फंसाया. इतना ही नहीं, उन्होंने शेमरॉन हेटमायर को बड़ा विकेट भी लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत में कप्तान सूर्यकुमार यादव बुमराह को बॉलिंग में नहीं लाए. जिसके बाद सवाल उठे कि कहीं ये टीम को महंगा ना पड़े. बुमराह ने 5वां ओवर डाला. लेकिन उससे पहले बात उनके 12वें ओवर की.

हेटमायर के खिलाफ बुमराह का जलवा

ओवर की दूसरी बॉल पर हेटमायर ने 2 रन लिए. इससे पहले वो 10 गेंद पर 25 रन बना चुके थे. पूरी तरह सेट थे. लेकिन तीसरी बॉल पर बुमराह ने हेटमायर को फंसा लिया. बुमराह ने लेंथ बॉल कराई. हेटमायर क्रॉस खेलने गए. लेकिन वो पूरी तरह क्रैंप हो गए. बॉल ने बैट का इनसाइड एज लिया, और सीधे कीपर संजू सैमसन के हाथ में चली गई.

Advertisement

इसके बाद हेटमायर ने रिव्यू भी लिया. लेकिन रिव्यू में साफ दिखा कि बॉल ने बल्ले का एज लिया है. इसी के साथ बुमराह ने हेटमायर के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखा. उन्होंने T20 में हेटमायर को 23 बॉल्स डाली हैं. जिसमें सिर्फ 17 रन दिए हैं. और हेटमायर को 6 बार आउट किया है.

12वें ओवर की ही पांचवीं बॉल पर बुमराह ने चेस को अपनी स्लोअर बॉल पर फंसा लिया. चेस ने सूर्या को आसान सा कैच थमा दिया. वो 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट दिए.  

5वें ओवर में अभिषेक की गलती

एक वक्त वेस्टइंडीज का स्कोर 4 ओवरों में 28 रन था. पांचवां ओवर जसप्रीत बुमराह कराने आए. वो उनका पहला ओवर था. चौथी बॉल पर रॉस्टन चेस ने चौका जड़ा. पांचवीं गेंद बुमराह ने स्लोअर डाली. और चेस फंस गए. बॉल एक्स्ट्रा कवर के ऊपर खड़ी हो गई. लेकिन वहां खड़े अभिषेक शर्मा कैच नहीं कर पाए. उन्होंने आसान सा कैच गिरा दिया. रॉस्टन चेस इस वक्त 14 रन के स्कोर पर थे.

Advertisement

इससे पहले चेस को तीसरे ओवर में भी एक लाइफ लाइन मिली. ओवर की दूसरी बॉल पर रॉस्टन चेस ने कवर्स में शॉट खेला. वहां खड़े वरुण चक्रवर्ती ने बॉल को कट किया. तभी चेस रन के लिए दौड़ गए. लेकिन दूसरे एंड पर शे होप बॉल को देख रहे थे. होप आधी पिच पर खड़े थे. लेकिन वरुण ने गलत एंड पर थ्रो कर दिया. अगर थ्रो कीपर के एंड पर किया गया होता तो चेस को सीधे पवेलियन जाना होता. उस वक्त वो सिर्फ एक रन बनाकर खेल रहे थे.

वीडियो: साउथ अफ्रीका से करारी हार पर क्या भारत को विराट कोहली की याद हो आई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement