दिल्ली कैपिटल्स की टीम का कोचिंग स्टाफ बढ़ता जा रहा है. टीम में एक के बाद एक बड़े चेहरे नजर आ रहे हैं. सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद अब पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा भी इस फ्रैंचाइजी से जुड़ गए हैं. वह टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे. मिश्रा पहली बार कोच के तौर पर काम करेंगे.
अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स को हैट्रिक लेना सिखाएंगे
अमित मिश्रा का दिल्ली कैपिटल्स के साथ पुराना रिश्ता है. उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली फ्रैंचाइजी से की थी. टीम ने उन्हें रिलीज भी किया. कुल मिलाकर वह 10 सीजन तक इस टीम के लिए खेलते रहे.

अमित मिश्रा का दिल्ली कैपिटल्स के साथ पुराना रिश्ता है. उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली फ्रैंचाइजी से की थी. टीम ने उन्हें रिलीज भी किया. कुल मिलाकर वह 10 सीजन तक इस टीम के लिए खेलते रहे. दिल्ली के अलावा अमित मिश्रा डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में खेल चुके हैं. पिछले साल सितंबर में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. अब एक साल बाद उन्होंने कोचिंग के जरिए IPL में लौटने का फैसला किया.
अमित मिश्रा का IPL करियर शानदार रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 162 मैच खेले और 174 विकेट अपने नाम किए. वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लीं. उनकी पहली हैट्रिक 2008 में आई. इसके बाद उन्होंने 2011 में और फिर 2013 में हैट्रिक ली. वह भारतीय टीम के लिए भी तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले.
अमित मिश्रा के अलावा श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच चुना गया है. वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 15 सालों में 111 टेस्ट, 322 वनडे और 6 T20I मैच खेले. वास को गेंद को स्विंग कराने, उसमें मूवमेंट पैदा करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने IPL में भी 13 मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम 18 विकेट भी हैं. वह साल 2009 में IPL खिताब जीतने वाले डेक्कन चार्जर्स की टीम का हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें- 'भुवनेश्वर एक्सप्रेस' की रफ्तार से डरी न्यूजीलैंड की टीम? सैंटनर ने दिया संकेत
दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ बहुत हाई-प्रोफाइल है. टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं. वहीं पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह टीम के सहायक कोच हैं. इसकी घोषणा भी हाल ही में की गई थी.
वीडियो: रमेश पवार ने ली अजीत अगरकर की जगह, जानिए कैसे हुआ चीफ सिलेक्टर का चुनाव?













