पंजाब के कुराली में एक 65 वर्षीय किसान की दो पिटबुल के हमले में मौत हो गई. मृतक की पहचान सुरमुख सिंह के रूप में हुई है. घटना के समय वह अपने भाई के साथ टहल रहे थे. तभी फार्महाउस से निकलकर दो कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया. मृतक के भाई और आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने की कोशिश की. लेकिन दोनों पिटबुल सुरमुख को नोचते रहे.
घर लौट रहे किसान को पिटबुल कुत्तों ने खेत में खींचकर नोच डाला, दर्दनाक मौत
Two Pitbulls kill farmer: घटना के बाद फार्महाउस के मालिक की पत्नी सुरमुख को अपनी कार से अस्पताल ले गईं. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस को दिए अपने बयान में अमरीक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाते थे.

सुरमुख को जैसे-तैसे बचाकर हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फार्म हाउस गुरइकबाल सिंह नाम के शख्स का बताया गया है. ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बुधवार, 21 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे हुई. सुरमुख अपने भाई अमरीक के साथ मुंधों भाग सिंह रोड पर टहलने के बाद घर लौट रहे थे.
फार्म हाउस की मालकिन ले गई हॉस्पिटलगन्ने के खेत के पास गुरइकबाल के दो पिटबुलों ने सुरमुख पर हमला कर दिया. वे उन्हें खींच कर खेत के अंदर ले गए. बताया गया कि कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोचा था. अमरीक अपने भाई को बचाने की कोशिश करते रहे. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी वहां आ गए. उन्होंने डंडों की मदद से कुत्तों को सुरमुख से दूर किया. लेकिन तब तक कुत्तों के काटने से उन्हें गंभीर चोटें आ चुकी थीं.
ये भी पढ़ें: आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे का गाल फाड़ डाला, पिटबुल ने 6 महीने के बच्चे को घसीटा
घटना के बाद फार्महाउस के मालिक की पत्नी सुरमुख को अपनी कार से अस्पताल ले गईं. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस को दिए अपने बयान में अमरीक ने बताया कि वह अपने भाई के साथ नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि गुरइकबाल ने अपने खेतों में एक फार्महाउस बनाया हुआ है, जहां घोड़े और कुत्ते रखे जाते थे. इनमें पिटबुल भी शामिल हैं.
गुरइकबाल सिंह के खिलाफ मामला दर्जगांव के निवासी गुरबचन सिंह ने कहा,
“हम उसे यहां ये खतरनाक कुत्ते नहीं रखने देंगे. उसका फार्महाउस यहां से आधा किलोमीटर दूर है. ये कुत्ते यहां क्या कर रहे थे? उसे अपनी हरकतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.”
सदर कुराली पुलिस ने कुत्तों के मालिक गुरइकबाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नग्गल गढ़ियन के रहने वाले गुरइकबाल के ऊपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 (जानवर के संबंध में लापरवाही बरतना) और 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत FIR दर्ज की गई है.
वीडियो: हूती विद्रोहियों का किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, 1 भारतीय की मौत, 2 घायल











