The Lallantop

जसप्रीत बुमराह फिट होने के बावजूद वनडे टीम से बाहर रहेंगे?

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगा. जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं, इसके बावजूद वह वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को लीड करते हैं. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम से बाहर रखकर टेस्ट सीरीज के लिए फ्रेश रखने का फैसला लिया गया है।
  • जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को नियंत्रित करने और उन्हें तेज़ गेंदबाजी के लिए सुरक्षित रखने की जरूरत के कारण टीम मैनेजमेंट ने वनडे सीरीज में उनकी भागीदारी से इनकार किया है ताकि वे टेस्ट में असरदार प्रदर्शन कर सकें।
  • बुमराह को वनडे की जगह इंडिया ए टीम के लिए एक मैच खेलने को कहा गया है, जिससे उनके पास टेस्ट सीरीज से पहले पर्याप्त आराम और तैयारी का समय मिलेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो चुका है. बोर्ड जल्द ही वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. बोर्ड ने अपने स्टार गेंदबाज के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है.

Advertisement
बुमराह के लिए खास प्लान

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बुमराह पूरी तरह फिट हैं. हालांकि टीम मैनेजमेंट उनका वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहता है. इसी वजह से बुमराह को वनडे टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. बोर्ड कोशिश कर रहा है कि बुमराह टेस्ट सीरीज के लिए फ्रेश रहें.

बुमराह के लिए सीधे टेस्ट मैच में उतरना भी सही नहीं है. इसी कारण बोर्ड ने फैसला किया है कि बुमराह इंडिया ए टीम के लिए एक मैच खेलेंगे. यह वनडे मैच नौ नवंबर को खेला जाएगा. वहीं, टीम इंडिया पहला टेस्ट 19 नवंबर से खेलेगी. ऐसे में बुमराह के पास आराम का काफी समय होगा.

Advertisement
अहमदाबाद में हैं जसप्रीत बुमराह

रिपोर्ट में बताया गया है कि बुमराह फिलहाल अहमदाबाद में हैं. वह टेस्ट सीरीज की तैयारी में लगे हुए हैं. इस महीने के आखिर में वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस जाएंगे. BCCI से जुड़े सूत्र ने कहा,

बुमराह फिट हैं, लेकिन न्यूजीलैंड दौरा बहुत लंबा है. इसलिए बुमराह का वर्कलोड मैनेज करना जरूरी है. हमारे लिए टेस्ट सीरीज सबसे अहम है. हम चाहते हैं कि बुमराह फ्रेश रहते हुए टेस्ट सीरीज खेलें. बुमराह अगर वनडे सीरीज के बाद टेस्ट खेलेंगे, तो उन्हें आराम का समय नहीं मिलेगा.  वह हमारी गेंदबाजी को लीड करते हैं. 

यह भी पढ़ें- गेंदबाजों की ऐसी कुटाई देख श्रेयस अय्यर नाराज, पर संजू सैमसन का भरोसा नहीं हिला 

Advertisement

बुमराह ने लगभग एक साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. पिछली बार उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद वह चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए. हालांकि अब टीम चाहती है कि बुमराह टेस्ट के लिए तैयार रहें. बोर्ड की नजर अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी है. उस सीरीज के लिए भी बुमराह के वर्कलोड को इसी तरह मैनेज किया जाएगा.

वीडियो: श्रेयस ने भारतीय गेंदबाजों पर क्या कह दिया?

Advertisement