The Lallantop

जसप्रीत बुमराह को आखिर मिला विकेट, नई बॉल से पहली गेंद पर कमाल किया

IPL में ये सिर्फ 7वां ऐसा मौका था जब बुमराह पारी का पहला ओवर डालने आए. इससे पहले 2014 के सीजन में दो बार, 2018 में तीन बार और 2022 के सीजन में एक बार इस इंडियन पेसर ने पारी का पहला ओवर कराया था.

Advertisement
post-main-image
बुमराह ने पिछले सीजन के ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन को शिकार बनाया. (Photo-PTI)

जसप्रीत बुमराह के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. गुजरात टाइटंस (GT vs MI) के खिलाफ मुकाबले में उनकी विकेट्स टैली में एक विकेट जुड़ गया. बुमराह को पिछले पांच मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था, जिसके बाद से उनकी बॉलिंग और फॉर्म को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जसप्रीत बुमराह का खुला खाता

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. तिलक वर्मा के शतक के दम पर टीम ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए. इसके बाद बारी आई गुजरात टाइटंस की. हार्दिक पंड्या ने इस बार बॉलिंग में बदलाव किया. उन्होंने वो किया, जो काफी कम देखने को मिलता है. पंड्या ने नई गेंद जसप्रीत बुमराह को थमाई और बुमराह ने भी निराश नहीं किया.

जसप्रीत बुमराह ने GT की पारी का पहला ओवर डाला. पहली गेंद डालने आए तो स्ट्राइक पर थे साई सुदर्शन. उन्होंने कवर्स की ओर गेंद को खेला, लेकिन सही से टाइम नहीं कर पाए. कवर पॉइंट पर कृष भगत को वो कैच दे बैठे. मैच में अपनी पहली ही गेंद पर बुमराह ने विकेट लेकर अपनी टीम और फैंस का इंतजार खत्म कर दिया.

Advertisement

IPL में ये सिर्फ 7वां ऐसा मौका था जब बुमराह पारी का पहला ओवर डालने आए. इससे पहले 2014 के सीजन में दो बार, 2018 में तीन बार और 2022 के सीजन में एक बार इस इंडियन पेसर ने पारी का पहला ओवर कराया था. 

गुजरात टाइटंस के लिए शर्मनाक दिन 

बुमराह ने पिछले सीजन के ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन को शिकार बनाया और हार्दिक पंड्या खुशी से झूम उठे. बुमराह ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 15 रन देकर एक विकेट लिया. उनके इस एक विकेट इंपैक्ट यह रहा कि गुजरात की टीम ने पावरप्ले में ही साई सुदर्शन, जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल का विकेट खो दिया. ऐसा पहली बार हुआ जब गुजरात ने पॉवरप्ले में ही इन तीनों का विकेट गंवाया.

यह भी पढें- IPL में खेलने की वजह से बैन, PCB ने मुजरबानी के बाद दासुन शनाका को भी लपेटा 

Advertisement

बाकी टीम इसी दबाव में खेली. वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. GT की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. और 99 रनों से मैच हार गई. 

मुंबई के लिए अश्वनी कुमार ने 24 रन देकर चार विकेट लिए. अल्लाह गजनफर ने 17 रन देकर दो, और मिचेल सेंटनर ने भी दो विकेट अपने नाम किए. इन सभी की गेंदबाजी के सामने GT की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई. टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. उनके अलावा शाहरुख खान (17), कप्तान शुभमन गिल (14) और कागिसो रबाडा (12) ही डबल डिजिटल के स्कोर तक पहुंच पाए.

मैच में 101 रनों की शानदार पारी के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉड दिया गया.

वीडियो: पंजाब किंग्स और लखनऊ जायंट्स के बीच श्रेयस अय्यर का रिएक्शन क्यों वायरल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement