बांग्लादेश की टीम 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा कर रही है. दोनों टीमों के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियन कप्तान पैट कमिंस ने बैटिंग का फैसला किया. कमाल की बात ये है कि डार्विन पिछले 22 साल में पहला टेस्ट मैच होस्ट कर रहा है. अंतिम बार यहां कंगारुओं ने श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2004 में मुकाबला खेला था. ऐसे में ये मुकाबला कई मायनों में खास हो गया. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बांग्लादेश की टीम मेजबानों को टक्कर दे सकती है?
22 साल बाद डार्विन में लौटा टेस्ट क्रिकेट, क्या कंगारुओं के घर में बड़ा उलटफेर करेगा बांग्लादेश?
Aus vs Ban Darwin Test : बांग्लादेश की टीम 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा कर रही है. मेजबान टीम ने प्लेइंग XI की घोषणा एक दिन पहले कर दी थी. वहीं, बांग्लादेश के पेसर Nahid Rana के चोटिल होने के कारण अब पेसर Ebadot और Mahmud को प्लेइंग XI में जगह दी गई है.

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है. टीम पॉइंट्स टेबल टॉपर है. साथ ही अगले साल होने वाला भारत दौरा छोड़ दें तो उन्हें कोई चुनौतीपूर्ण सीरीज नहीं खेलनी है. दूसरी तरफ है बांग्लादेश. वैसे तो मौजूदा WTC पॉइंट्स टेबल पर बांग्लादेशी टीम नंबर 4 पर है. मतलब भारत से भी ऊपर. लेकिन, इसके पीछे उनकी लगातार 2 जीत है, जो उन्होंने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ घर पर दर्ज की थी. लेकिन, टीम के लिए कंगारुओं को चुनौती देना आसान नहीं है.
बांग्लादेश के लिए मुश्किल चुनौतीटीम के सबसे सफल पेसर नाहिद राणा चोटिल हैं. साथ ही शोरिफुल इस्लाम भी चोट के कारण इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में टीम का सारा दारोमदार अनुभवी तस्कीन अहमद और उनका साथ देने के लिए तैयार इबादत हुसैन और हसन महमूद पर होगा. इबादत को प्लेइंग XI में खालिद अहमद से ऊपर तरजीह मिली है. ऐसे में उन पर अपने आप को प्रूव करने का बढ़िया मौका होगा. साथ ही टीम के लिए अच्छी खबर है चोटिल विकेटकीपर लिटन दास की वापसी. लिटन हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ हुए सिंगल टेस्ट में नहीं खेले थे.
ये भी पढ़ें : खेल मंत्रालय ने भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया, वजह क्या बताई?
हालांकि, बांग्लादेश के प्लेयर्स के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नहीं है. टीम पिछले दो दशक में सिर्फ दो बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई है. दोनों ही बार वर्ल्ड कप खेलने. पहली बार 2015 में ODI वर्ल्ड कप के लिए. फिर 2022 में T20 वर्ल्ड कप के लिए. अनुभव की ये कमी प्रैक्टिस मैच में भी नज़र आई. बांग्लादेशी टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ दूसरी इनिंग्स में महज 54 रन पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में सिर्फ बॉलर्स पर दायित्व नहीं है. टीम के बैटर्स की भी कड़ी परीक्षा होने वाली है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम दमदारउधर, मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 7 महीने बाद टेस्ट खेल रही है. टीम में लंबे समय के बाद बिग 4 बॉलर्स शामिल हैं. कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड 7 महीने पहले हुई एशेज सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल सके थे. पैट ने एक मैच खेला था. लेकिन, इसके बाद अंतिम टेस्ट के लिए फिर टीम से बाहर हो गए थे. भारत दौरे से पहले ये टीम के लिए तैयारी का अच्छा मौका है. हालांकि, नज़रें कैमरन ग्रीन पर ही होने वाली हैं. वो ब्यू वेबस्टर के साथ प्लेइंग XI का हिस्सा हैं. साथ ही मार्नस लाबुशेन को भी ये साबित करना है कि वो वापस टॉप फॉर्म में आ गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया: 1 ट्रैविस हेड, 2 जेक वेदराल्ड, 3 मार्नस लाबुशेन, 4 स्टीवन स्मिथ, 5 कैमरन ग्रीन, 6 एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), 7 ब्यू वेबस्टर, 8 पैट कमिंस (कप्तान), 9 मिचेल स्टार्क, 10 नाथन लियोन, 11 जोश हेज़लवुड
बांग्लादेश: 1 तंजीद हसन, 2 शादमान इस्लाम, 3 मोमिनुल हक, 4 नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), 5 मुश्फिकुर रहीम, 6 लिटन दास (विकेटकीपर), 7 मेहदी हसन मिराज, 8 तैजुल इस्लाम, 9 तस्कीन अहमद, 10 इबादत हुसैन, 11 हसन महमूद
मैच में क्या हुआ?कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी तो बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो काफी खुश नज़र आए. कारण था मॉर्निंग ड्यू. उनके मुताबिक, वो बॉलिंग ही करना चाहते थेे. इधर, लंच से पहले ख़बर लिखे जाने तक कंगारू 3 विकेट गंवा चुके हैं. 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन बनाए हैं. स्टीव स्मिथ 7 और कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, 45 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों ओपनर्स हेड (22) और वेदराल्ड (23) का विकेट गंवा दिया. लाबुशेन (1) एक बार फिर प्रभावित करने में असफल रहे.
वीडियो: पैट कमिंस की चोट और Ashes Series, क्या टीम में रहेंगे?










