#1 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. पिता भिलाई स्टील प्लांट में काम करते हैं और स्विमर भी रहे हैं. बड़ा भाई जतिन सक्सेना भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खेलता रहा है, वो लेग स्पिनर है. खुद जलज ने इंदौर के क्रिकेट क्लब ऑफ इंदौर में क्रिकेट खेला है और ऑफ-ब्रेक फेंकने में माहिर है.
#2 जलज सक्सेना ने 11 साल तक मध्यप्रदेश के लिए खेलने के बाद 2017 में केरल रणजी टीम के लिए बतौर ऑलराउंडर जॉइन किया. इस सीजन में जलज ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए. वो भी महज 7 मैचों में.
#3 जलज ने 2015 में मध्य प्रदेश के लिए रेलवे के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. पहली पारी में 8-96 और दूसरी पारी में 8-58. इससे पहले ये रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के जेपी यादव के नाम था.
#4 यही नहीं, इस सीजन में जलज सक्सेना ने राजस्थान के खिलाफ दोनों पारियों में 184 रन (79, 105*) के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए. ऐसा करने वाले जलज ने युसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 2007 में 183 रन मारने के साथ 10 विकेट लिए थे.

BCCI से कई अवॉर्ड तो मिले मगर अभी तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.
#5 जलज को साल 2013 में आईपीएल की मुंबई इंडियन्स में जगह मिली थी. साल 2014-15 और 2015-16 लगातार दो सीजन के लिए जलज को अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिल चुका है. 2017-18 के लिए फिर से जलज ही दावेदार हैं क्योंकि इस बार भी जलज ने 542 रन और 44 विकेट लिए. इसमें 3 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी शामिल है.
#6 2015-16 सीजन में मध्यप्रदेश के लिए जलज ने 588 रन बनाए और 49 विकेट लिए जिसके बूते टीम सेमीफाइनल्स तक पहुंची. मगर इसके बावजूद इस ऑलराउंडर को इंडिया ए और ईरानी ट्रॉफी में जगह नहीं दी गई. 31 साल के इस खिलाड़ी, जो लगातार परफॉर्म कर रहा है, भरोसा है कि उसे टीम इंडिया में खेलने का मौका जरूर मिलेगा. जलज इंडिया ए के अलावा आईपीएल की मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेल चुके हैं.
ये भी पढ़ें-
विदर्भ 61 साल के इंतजार के बाद रणजी चैंपियन बना है, कारण ये 24 साल का लड़का है
वीडियो : टीम इंडिया की इनडोर नेट प्रैक्टिस
साल 2017 के वो 12 मैच जो इंडिया जीत नहीं सका
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-











