लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गर्मी ने सबको परेशान कर रखा था, लेकिन इंडिया क्रिकेट के दो बैटर्स को गेंद फुटबॉल की तरह दिख रही थी. कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने शानदार सेंचुरी मारी. 4 साल बाद इंडियन टीम में आए किशन ने सेंचुरी लगा कई प्लेयर्स की हालत पतली कर दी है. उन्होंने 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भी अपना नाम सामने ला दिया है.
ईशान किशन ने सेंचुरी मारी, कई प्लेयर्स अब अपनी जगह नहीं बचा पाएंगे
Ishan Kishan ने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए. ये उनका लगभग चार साल बाद वनडे में पहला शतक था. इससे पहले उन्होंने 2022 में डबल सेंचुरी लगाई थी.


मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लखनऊ की तेज गर्मी में ये फैसला थोड़ा अजीब था, लेकिन भारत के बैटर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया. गिल और ईशान ने मिलकर 140 गेंदों में 224 रनों की साझेदारी की. दोनों टीम का स्कोर 320 तक ले गए. तभी किशन का विकेट गिर गया. उन्होंने 79 बॉल्स में 125 रनों की तेज पारी खेली.
शुभमन गिल ने अपनी क्लास दिखाई. वो 110 गेंदों पर 154 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 22 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
ईशान किशन ने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए. ये उनका लगभग चार साल बाद वनडे में पहला शतक था. इससे पहले उन्होंने 2022 में डबल सेंचुरी लगाई थी.
ईशान की इस पारी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है. वो डोमेस्टिक क्रिकेट में भी बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं. साल 2023 में ईशान को इंडिया टीम से बाहर कर दिया गया था. BCCI ने उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 2025-26 डोमेस्टिक सीजन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की. झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में बड़ी भूमिका निभाई.
T20 वर्ल्ड कप से पहले मिले मौके को उन्होंने अच्छे से इस्तेमाल किया और टीम में जगह बनाई. IPL के बाद उन्होंने वनडे टीम में भी वापसी की. संजू सैमसन जैसे इन-फॉर्म प्लेयर को पीछे छोड़कर वो बैकअप विकेटकीपर बने. इतना ही नहीं ऋषभ पंत को भी इंडिया टीम से बाहर होना पड़ा. अब ईशान ने सेंचुरी मार के कई प्लेयर्स की टीम में जगह पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.
ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 4 रन बनाए. रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान नंबर 4 पर आए. शुरुआत में वो गिल का साथ देते रहे, लेकिन पचासा लगने के बाद उन्होंने गियर बदला. अगली 19 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया.
ईशान ने स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ तेज बैटिंग की. अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, राशिद खान और नंगेयालिया खरोती जैसे बॉलर्स को उन्होंने सेट नहीं होने दिया.
टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 402 रन पर ऑलआउट हो गई. श्रेयस अय्यर ने 26 और वॉशिंगटन सुंदर ने 19 रनों की पारी खेली.
ये सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड में सीम और स्पिन को मदद करने वाली पिचें होंगी. ईशान ने आज की पारी से दिखा दिया है कि वो दोनों तरह के बॉलर्स के खिलाफ टॉप गेम खेल सकते हैं.
वीडियो: ईशान किशन ने बल्ले से बरसाई आग, राजस्थान रॉयल्स को जमकर धोया


















