The Lallantop

मोहम्मद शमी की कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी? भुवी एंगल समझना होगा

Mohammed Shami ने 2025 में भारत के लिए आखिरी ODI खेला था. वे 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. शमी तब से टीम से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी करीब 2 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन शुरू हो चुका है जिसमें मोहम्मद शमी बंगाल की ओर से दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे हैं और टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
  • शमी को लगभग दो साल से टीम इंडिया से बाहर रखा गया है, जिसमें अजित आगरकर के सीईओ रहते हुए उन्हें कई बार नजरअंदाज किया गया, हालांकि भुवनेश्वर कुमार की हालिया वापसी से उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं।
  • यदि शमी इस रणजी ट्रॉफी में फिटनेस के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आने वाले समय में चयन समिति उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है।

रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के सीजन का आगाज हो चुका है. इस सीजन में कई प्लेयर्स बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे. इन प्लेयर्स में मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. वे बंगाल के लिए सीजन का पहला मैच दिल्ली के खिलाफ खेल रहे हैं. 36 साल के शमी काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. कई बार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. अब शमी के पास टीम इंडिया में वापसी करने के लिए वक्त कम बचा है. ऐसे में वे रणजी ट्रॉफी में शानदार परफॉर्मेंस करके टीम इंडिया में कमबैक करना चाहेंगे.

Advertisement
भुवनेश्वर के सिलेक्शन से बढ़ी उम्मीद

मोहम्मद शमी टीम इंडिया से करीब 2 साल से बाहर हैं. हाल ही में 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई. इस टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई. भुवी 4 साल बाद सीनियर टीम में लौटे हैं. उनके सिलेक्शन से शमी की उम्मीद बढ़ गई है. क्योंकि, भुवनेश्वर कुमार ने 36 साल की उम्र में टीम इंडिया में कमबैक किया है. मोहम्मद शमी भी 36 साल के हैं. टीम में भुवी का सिलेक्शन चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर के जाने के बाद हुआ. 

शमी 2 साल से इग्नोर

मोहम्मद शमी को करीब 2 साल से इग्नोर किया जा रहा. इस दौरान उन्होंने चीफ सिलेक्टर रहे अजित आगरकर की अगुवाई में हर क्रिकेट सीरीज मिस की. लेकिन, जब 6 अक्टूबर को अंतरिम चेयरमैन प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में न्यूजीलैंड के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ. इससे शमी को भी पॉजिटिव मैसेज मिला. हालांकि, शमी को T20 टीम में शामिल नहीं किया गया. लेकिन, ये उनके लिए चिंता की बात नहीं है. शमी का टारगेट हमेशा ODI और टेस्ट टीम पर रहा है.

Advertisement
शमी ने 2025 में खेला आखिरी ODI

मोहम्मद शमी ने 2025 में भारत के लिए आखिरी ODI खेला था. वे 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. शमी तब से टीम से बाहर चल रहे हैं. 

उन्हें 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया. तब सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित आगरकर ने कहा था, अगर शमी फिट होते, तो वे टीम के साथ जरूर जाते. इसके बाद शमी ने आगरकर को जवाब दिया. शमी ने कहा था कि अगर फिटनेस की समस्या है, तो मुझे बंगाल के लिए नहीं खेलना चाहिए. अगर मैं 4 दिन का मैच खेल सकता हूं, तो 50 ओवर्स का मैच भी खेल सकता हूं.

मोहम्मद शमी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 9 विकेट लिए थे. इस साल उन्होंने बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट लिए. ये 15 विकेट उन्होंने 7 मैचों में निकाले. लेकिन, इसके बावजूद उन्हें ODI टीम में शामिल नहीं किया गया. 

Advertisement

इस दौरान शमी ने फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया. उन्होंने बंगाल की तरफ से तीनों फॉर्मेट में 16 मैच खेले. इस दौरान 47 विकेट लिए. इनमें से 20 विकेट रणजी ट्रॉफी में आए. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सेमीफाइनल में तो शमी ने कमाल कर दिया था. उस मुकाबले में उन्होंने 90 रन देकर 8 विकेट झटके थे. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शमी के ओवर ऑल आंकड़ें देखें, तो उन्होंने 7 मैचों में 37 विकेट चटकाए थे.

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग को वैभव सूर्यवंशी में दिखती है अपनी झलक, विराट कोहली का नाम लेकर वजह भी बता दी

इसके बाद, जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हुआ तो शमी को फिर नहीं चुना गया. तब शमी के बारे में चीफ सिलेक्टर अजित आगकर ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार मोहम्मद शमी T20 क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं. 

IPL फीका रहा

मोहम्मद शमी के लिए IPL 2026 का सीजन थोड़ा फीका रहा. इस सीजन में वे अपनी काबिलियत के अनुसार विकेट नहीं ले पाए. IPL 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 12 मैच खेले, जिनमें 10 विकेट लिए. इस साल दलीप ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. उन्होंने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए फाइनल में 2 विकेट लिए. 

इस साल दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन ने जीता था. हालांकि, ये आंकड़े उनके बारे में पूरी कहानी बयां नहीं करते. क्रिकेटर्स के करियर में उतार-चढ़ाव आना लाजिमी है. शमी भी इसी उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं. लेकिन, उनकी बॉलिंग में कोई कमी नहीं है. वे आज भी ऐसी गेंदबाजी कर सकते हैं, जिससे अपोनेंट टीम के बैटर परेशान हो जाएं. मोहम्मद शमी ने पिछले 2 साल में डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. 

फिलहाल, रणजी ट्रॉफी 2026-2027 का सीजन मोहम्मद शमी के लिए अहम है. अगर इस सीजन में वे अपनी फिटनेस बरकरार रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. तो आने वाले वक्त में सिलेक्टर्स उनके बारे में विचार कर सकते हैं.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement