The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता छूटे, अब प्रोटेस्ट का क्या होगा? सौरव दास ने सब बताया

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस पर विमान के अंदर हिरासत में लेने, फोन जब्त करने और वकीलों से संपर्क नहीं करने देने का आरोप लगाया. उन्होंने फोन से संभावित छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए देशभर में आंदोलन का ऐलान किया.

Advertisement
post-main-image
सीजेपी ने बताया कि अब पूरे देश में वो आंदोलन करेंगे (COURTSEY- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने से पहले विमान में ही हिरासत में लिया गया था।
  • सीजेपी के नेताओं को हिरासत में लेने का कारण था सरकार की उनकी शिकायतों को न सुनना और प्रदर्शन को दबाने के प्रयासों के तहत पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करना।
  • रिहाई के बाद सीजेपी ने प्रदर्शन को दिल्ली से बाहर पूरे देश में फैलाने और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज जारी रखने का एलान किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हिरासत में लिए नेता रिहा कर दिए गए हैं. 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था. रिहाई के बाद सौरव दास ने बताया कि उन्हें डिटेन में लिए जाने के बाद पुलिस ने उनके साथ क्या-क्या किया? सौरव दास ने ऐलान किया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट जारी रहेगा. सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है इसलिए अब वो इस प्रदर्शन को दिल्ली से बाहर पूरे देश में लेकर जाएंगे. 

Advertisement

सीजेपी के अगले कदम के बारे में सौरव दास ने इतना ही बताया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने के दौरान न तो उन्हें जरूरी कागज दिए गए और न ही अपने वकीलों से बात करने की इजाजत मिली. सौरव ने आरोप लगाया कि सरकार चाहती तो उनकी समस्याओं पर बात कर सकती थी लेकिन ऐसा करने के बजाय उन लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके फोन जब्त कर लिए गए और कई फ्रीलांस पत्रकारों के साथ बदसलूकी की गई.

विमान में ही हिरासत में लिया

हिरासत की कहानी बताते हुए सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर आ गए और उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार उनकी शिकायतों पर बातचीत कर सकती थी, तो ऐसा करने के बजाय उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया? 

Advertisement

सौरव ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके फोन जब्त कर लिए लेकिन उन्हें जब्ती से जुड़ा कोई मेमो या कागज नहीं दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि फोन की हैश वैल्यू जैसी तकनीकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई. उन्होंने आशंका जताई कि उनके फोन से छेड़छाड़ की गई हो सकती है. फोन हैक किए जाने, क्लोन किए जाने या उसमें कुछ डाले जाने की आशंका भी उन्होंने जाहिर की है. हालांकि, फोन से ऐसी किसी छेड़छाड़ का कोई सबूत उन्होंने पेश नहीं किया.

(यह भी पढ़ें: CJP Protest: अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास रिहा, कोर्ट से मिली राहत)

हिरासत में वकीलों से नहीं मिलने दिया

सौरव दास के मुताबिक, जब वो हिरासत में थे, तब उन्हें अपने वकीलों से संपर्क नहीं करने दिया. उनके मुताबिक, पुलिस ने कहा कि हिरासत में रहने के दौरान व्यक्ति अपने कानूनी अधिकार खो देता है. उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उसने पूछा कि आयोग इस मामले में क्या कर रहा है. 

Advertisement

CJP प्रवक्ता ने दावा किया कि CJP संगठन के वालंटियर्स को हिरासत में प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने इंडिपेंडेंट पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया. सौरव ने सवाल किया कि क्या पत्रकारिता करना अपराध है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इंडिपेंडेंट पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. 

वीडियो: 'मुझे अरेस्ट, ड‍िटेन नहीं, क‍िडनैप क‍िया गया', ध्रुव राठी ने रिहा होने के बाद गंभीर आरोप लगाए

Advertisement