The Lallantop

'सिर्फ एक खिलाड़ी दोषी नहीं... श्रेयस अय्यर के बचाव में उतरे ईशान किशन

फील्डिंग के दौरान हुई एक गलती के कारण अय्यर फ़ैन्स के निशाने पर आ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने छोड़ा था कैच (AP)

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer). 9 जून को साउथ अफ़्रीका के खिलाफ़ हुए पहले T20 मैच में मिली हार के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा निशाना साधा जा रहा है. अय्यर ने मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की थी. लेकिन फील्डिंग के दौरान की गई एक गलती के कारण वो फ़ैन्स के निशाने पर आ गए हैं.

Advertisement

दरअसल अय्यर ने रसी वान डर डुसें को 29 के स्कोर पर जीवनदान दिया था. जो आगे चलकर भारतीय टीम के लिए महंगा साबित हुआ था. डुसें ने कैच ड्रॉप होने के बाद मैच का रुख पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया.

किशन ने किया बचाव

और इन तमाम आलोचनाओं के बीच श्रेयस के टीममेट ईशान किशन ने श्रेयस का बचाव किया है. किशन ने कहा कि सिर्फ उनके द्वारा कैच छूटने के कारण हम मैच नहीं हारे. किशन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

Advertisement

‘यह कहना गलत होगा कि उस कैच छूटने की वजह से ही हम मैच हारे. यह सही है कि कैच लपकने से मैच जीते जाते हैं, लेकिन सिर्फ एक खिलाड़ी को दोषी ठहराना गलत होगा. हमें देखना होगा कि बोलिंग में या फील्डिंग में हमसे क्या-क्या गलतियां हुई.’

किशन ने आगे कहा, 

‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका एक बेहतरीन टीम है. और पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. वो अपनी सबसे मजबूत टीम लेकर यहां आये हैं और उनके पास काफी अच्छे फिनिशर भी हैं. उन्हें जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए.’

Advertisement

किशन ने यह भी स्वीकार किया कि बाकी चार मैच में मिलर और डर डुसें के खिलाफ भारत को स्पेशल प्लान बनाना होगा. उन्होंने कहा,

‘मिलर ने IPL वाली अपनी फॉर्म को जारी रखा है. और अगर ये दोनों बल्लेबाज लय में आ जायें तो इन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है. निश्चित तौर पर हमें बाकी मैच में इनके खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी.’

दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीता मैच

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 211 रन बनाए. टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पांच गेंद शेष रहते मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम के लिए मिलर ने 64 और वान डर डुसें ने 75 रन का योगदान दिया.

मिताली राज ने संन्यास लेते हुए किन ‘खास’ इंसानों का शुक्रिया अदा किया?

Advertisement