The Lallantop

CWG 2026: नीरज चोपड़ा और गोल्ड मेडल के बीच ये 5 'दीवारें'

कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार जैवलिन थ्रो इवेंट में प्रतियोगिता का स्तर हमेशा से कहीं ज्यादा होगा. नीरज को इस बार, ओलंपिक चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड लीड से टक्कर मिलेगी. ऐसे में उनके लिए गोल्ड जीतना बहुत मुश्किल होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
नीरज चोपड़ा 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो इवेंट में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जहां उन्हें ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जैसे शीर्ष खिलाड़ियों का सामना करना है।
  • नीरज चोपड़ा इस सीजन खराब फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल ही में अपने कोचिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए अपने बचपन के कोच जयवीर के साथ प्रशिक्षण शुरू किया है।
  • इस प्रतियोगिता में उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के कारण नीरज सहित सभी एथलीटों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, और इससे मेडल विजेता का निर्धारण जटिल हो सकता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हो चुके हैं. हर बार की तरह इस बार भी नीरज चोपड़ा को मेडल के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल किया जा रहा है. लेकिन इस बार नीरज के लिए गोल्ड जीतना आसान नहीं है. नीरज इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह इस सीजन भारत में भी नंबर वन नहीं हैं. वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार जैवलिन थ्रो इवेंट में प्रतियोगिता का स्तर हमेशा से कहीं ज्यादा होगा. नीरज को इस बार, ओलंपिक चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड लीड से टक्कर मिलेगी. ऐसे में उनके लिए गोल्ड जीतना बहुत मुश्किल होने वाला है.

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने इस सीजन की शुरुआत बहुत देर से की. उनके लिए पहला टूर्नामेंट ही दोहा डायमंड लीग था. उन्होंने यहां 85.69 मीटर का थ्रो किया जो कि उनका सीजन बेस्ट है. नीरज ने रिहैब के बाद वापसी की थी. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह फिट भी हैं. लेकिन अब तक अपने पीक पर नहीं हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में बेस्ट फॉर्म में नजर आ सकते हैं.

वर्ल्ड चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नीरज वापसी के लिए बेताब हैं. इसके लिए उन्होंने हाल ही में अपने कोचिंग सिस्टम में भी बदलाव किया है. अब वह किसी विदेशी कोच के साथ नहीं बल्कि अपने बचपन के कोच जयवीर के साथ ट्रेन कर रहे हैं. आमतौर पर खिलाड़ी जब ऊंचे लेवल पर पहुंच जाता है तो वह अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखना चाहता है जिनके साथ वह सहज हो. ग्लासगो की कंडीशंस को देखते हुए नीरज स्विट्जरलैंड में ट्रेन कर रहे थे. अब देखना होगा कि यह ट्रेनिंग कितनी काम आती है. क्योंकि इस बार उनका कॉम्पिटिशन बहुत सख्त है.

Advertisement

आपको बताते हैं कौन हैं वह खिलाड़ी जो नीरज की मुश्किल बढ़ाने वाले हैं.

वर्ल्ड लीड रुमेश पथिरागे

नीरज को जिन एथलीट से टक्कर मिलने वाली है उनमें सबसे पहला नाम है श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे. पथिरागे इस समय वर्ल्ड लीड हैं. यानी इस सीजन में वह दुनिया में सबसे बड़ा थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 92. 62 मीटर का थ्रो किया था. 23 साल के इस खिलाड़ी ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने मार्च के महीने में 89.37 मीटर के थ्रो के साथ श्रीलंका का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके बाद नैरोबी में भी 89.28 मीटर का थ्रो किया. उनकी कंसिसटेंसी ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

अरशद नदीम भी दावेदार

नीरज के लिए दूसरी बड़ी चुनौती हैं अरशद नदीम. पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने पेरिस में नीरज के साथ पूरे भारत को ‘हार्टब्रेक’ दिया था. उन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो करके सबको हैरान कर दिया था. हालांकि इस सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. इस सीजन में उन्होंवे केवल एक ही इवेंट में हिस्सा लिया है जिसमें 78.47 मीटर के थ्रो के साथ वह नौवें स्थान पर रहे थे. लेकिन महज एक इवेंट से उनके फॉर्म का अंदाजा लगाना मुश्किल हैं. नदीम उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो कि महज एक थ्रो में मुकाबला एकतरफा कर सकते हैं.

Advertisement
केशॉर्न वॉलकॉट फिर न दे दें हार्टब्रेक

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशॉर्न वॉलकॉट भी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा होंगे. त्रिनिदाद एंड टोबागो के इस खिलाड़ी का पर्सनल बेस्ट 90.16 मीटर हैं जो कि उन्होंने 2015 में थ्रो किया था. वह काफी समय तक पोडियम से दूर रहे, लेकिन फिर पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्थिति बदल गई. उन्होंने सबको हैरान करते हुए गोल्ड मेडल जीता. हालांकि इस सीजन में वह अब तक 85 मीटर भी क्रॉस नहीं कर पाए हैं. लेकिन लगातार कहते रहे हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स उनका टारगेट है और उसके लिए ‘बेस्ट’ बचा कर रखा है.

यह भी पढ़ें- राजा मुथुपंडी का 'किंग' वाले अंदाज में कमबैक, इंजरी के बाद CWG में जीता मेडल 

पीटर्स को भी गोल्ड का इंतजार

ग्रेनाडा के एंडरनस पीटर्स इस सीजन अच्छी लय में हैं. उन्होंने 86.38 मीटर का बेस्ट थ्रो किया है. दो बार का यह वर्ल्ड चैंपियन 90+ के क्लब में शामिल है. वह एक से ज्यादा बार 90+ का थ्रो कर चुके हैं. उनका पर्सनल बेस्ट 93.07 मीटर है. पीटर्स पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडलिस्ट रहे थे. इस बार सिल्वर उन्हें मंजूर नहीं होगा. एंडरसन ने 2022 में नीरज चोपड़ा को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता था. यानी वह भी भारतीय फैंस को हार्टब्रेक दे चुके हैं. 

रोहित यादव हैं भारत के टॉपर

इन सबके अलावा रोहित यादव भी नीरज चोपड़ा के लिए एक तगड़े कंपीटीटर बनकर आए हैं. दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 87.05 मीटर का थ्रो किया था. वह जीत तो नहीं पाए लेकिन इस थ्रो ने उन्हें इस मीट में नीरज चोपड़ा से भी आगे कर दिया था. कॉमनवेल्थ नेशंस में वह इस सीजन में सेकंड बेस्ट रहे हैं. 

इस सीज़न में CWG देशों के टॉप परफॉर्मर्स

रुमेश पथिरागे  – 92.62m
रोहित यादव  – 87.05m
एंडरसन पीटर्स – 86.38m
कैमरन मैकिन्टायर – 85.73m
नीरज चोपड़ा – 85.69m
डौव स्मिट – 84.79m
चिनेचेरेम न्नामदी – 84.68m
यश वीर सिंह – 83.76m

वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?

Advertisement