The Lallantop

CWG 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, 199 किलो वजन उठाया

वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को तीसरा सिल्वर मेडल दिलाया. उन्होंने यह मेडल 53 किलोग्राम कैटेगरी में जीता. ज्ञानेश्वरी ने टोटल 199 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.

Advertisement
post-main-image
ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं की 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में 199 किलो वजन उठाकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक पांच मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
  • ज्ञानेश्वरी के सिल्वर मेडल से भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मैडल खात बढ़ा है और देश की वेटलिफ्टिंग टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

भारत की महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव (Gyaneshwari Yadav) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. उन्होंने यह मेडल महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में जीता. ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया. इस तरह वह 199 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा सिल्वर मेडल है.

Advertisement
स्नैच में की दमदार शुरुआत

ज्ञानेश्वरी ने गेम में अच्छी शुरुआत की. उनकी परफॉर्मेंस से क्लियर हो गया था कि वह भारत को मेडल दिलाने जा रही हैं. ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में पहले अटैम्पट में 82 किग्रा वजन उठाया. दूसरे प्रयास में उन्होंने 85 किलो वजन उठाया. लेकिन, तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 88 किलो वजन उठा लिया. वेटलिफ्टिंग में वेस्ट परफॉर्मेंस को काउंट किया जाता है. 88 किलो वजन उठाना, ज्ञानेश्वरी की बेस्ट परफॉर्मेंस रही.

इसके बाद, क्लीन एंड जर्क में भी ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन किया. क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में ज्ञानेश्वरी ने 103 किलो वजन उठाया. दूसरे अटैम्प्ट में 107 किलो, जबकि तीसरे प्रयास में उन्होंने 111 किग्रा वजन उठाया. उन्होंने 199 किलो टोटल वजन उठाया. ज्ञानेश्वरी महज 7 किलो के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं.

Advertisement

ओनोमे दिदिह ने जीता गोल्ड

महिलाओं की 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी का गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह (Onome Omolola Didih) ने जीता. दिदिह ने स्नैच में 93 किलोग्राम वजन उठाया. जबकि, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113 किलो वेट उठाया. इस तरह नाइजीरियाई वेटलिफ्टर ने टोटल 206 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: नीरज चोपड़ा और गोल्ड मेडल के बीच ये 5 'दीवारें'

Advertisement
रेबेका ग्रोउलेक्स के नाम रहा ब्रॉन्ज

इस कैटेगरी का ब्रॉन्ज मेडल कनाडा की रेबेका ग्रोउलेक्स (Rebeka Groulx) के नाम रहा. उन्होंने स्नैच में 83 किलोग्राम वेट उठाया. जबकि, क्लीन एंड जर्क में 95 किलो वजन उठाया.

भारत का पांचवां मेडल

भारत ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक 5 मेडल जीते हैं. इन मेडल्स में एक गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. भारत की तरफ से अब तक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने गोल्ड, मेंस वेटलिफ्टर ऋषिकांता सिंह, राजा मुथुपंडी और महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर मेडल जीता है. वहीं, पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था.  

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement