The Lallantop

आवेश खान की करतूत SRH ने पकड़ी, अब BCCI से शिकायत करने की तैयारी

LSG ने SRH को 5 विकेट से हरा दिया. लेकिन मैच की आखिरी बॉल पर LSG के पेसर आवेश ने जो किया उसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. खबर ये भी है कि SRH की टीम भी इससे नाराज है, और वो मुद्दे को BCCI तक ले जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
आवेश खान ने SRH के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लिए थे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, लेकिन आखिरी बॉल पर आवेश खान के पेनल्टीमेट बॉल को वापस हिट करने की घटना विवाद का कारण बनी।
  • मैच के दौरान आवेश खान ने बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े होकर मिड-ऑफ की तरफ आ रही बॉल को वापस खेला, जो IPL के नियमों के खिलाफ माना जा रहा है और इस वजह से विवाद उत्पन्न हुआ।
  • सनराइजर्स हैदराबाद इस घटना से नाराज होकर BCCI से शिकायत करेगी, और टीम नियमों की सख्ती तथा अंपायरिंग फैसलों पर स्पष्टता चाहती है, जबकि मैच का परिणाम प्रभावित नहीं होगा।

IPL 2026 में 5 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच हुआ.  LSG ने SRH को 5 विकेट से हरा दिया. लेकिन मैच की आखिरी बॉल पर LSG के पेसर आवेश ने जो किया उसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. खबर ये भी है कि SRH की टीम भी इससे नाराज है, और वो मुद्दे को BCCI तक ले जाएंगे.

Advertisement
आवेश ने क्या किया था?

LSG को मैच में 157 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे. कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर थे. उन्होंने इस ओवर में दो बाउंड्री लगाईं, जिससे स्कोर बराबर हो गया. फिर पेनल्टीमेट बॉल पर पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारकर टीम को जीत दिला दी. बॉल बाउंड्री की तरफ चौके के लिए गई. लेकिन इसी को लेकर मैच के बाद विवाद हो गया.

जब पंत की गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी, तो LSG के पेसर आवेश खान बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े थे. उनके हाथ में बैट भी था. आवेश ने बाउंड्री की तरफ आती बॉल को वापस मैदान पर हिट कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हैं.

Advertisement

हालांकि, बॉल मिड-ऑफ के ऊपर से गई थी, तो कोई फील्डर गेंद रोक भी नहीं पाता. फिर भी, आवेश की ये हरकत नियमों के खिलाफ मानी जा रही है.

IPL के नियमों के मुताबिक, जो प्लेयर फील्डिंग नहीं कर रहे होते हैं, उन्हें मैदान में दखल नहीं देना चाहिए. सिर्फ कुछ खास मामलों जैसे मेडिकल मदद या टाइम-आउट में ही ऐसे प्लेयर्स को अनुमति होती है. आवेश की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई लोग इसे अनफेयर प्ले बता रहे हैं. कुछ का कहना है कि गेंद बाउंड्री लाइन पार होने से पहले टच हुई, तो 5 रन पेनल्टी मिलनी चाहिए थी. यानी उस शॉट के बाद भी LSG को 2 गेंद पर 6 रन बनाने पड़ते.

SRH करेगी शिकायत!

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस घटना से नाराज है. इस सीजन में SRH को कई फैसलों पर शिकायतें हैं. आवेश वाला मामला इनमें से एक है. इससे पहले RCB के खिलाफ हेनरिक क्लासेन का कैच और KKR के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा के विकेट पर भी विवाद हुआ था.

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, SRH टीम BCCI को लेटर लिखने वाली है. वो इन सभी मुद्दों पर स्पष्टता चाहते हैं. हालांकि, मैच का रिजल्ट नहीं बदलेगा, लेकिन टीम नियमों की सख्ती और अंपायरिंग पर चर्चा करना चाहती है.

आवेश खान ने SRH के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लिए थे. उन्होंने क्लासेन और हर्ष दुबे को आउट किया था. लेकिन बॉलिंग से ज्यादा वो लास्ट बॉल पर बॉल को बाउंड्री के बाहर से हिट करने के लिए चर्चा में हैं. अब देखना होगा कि BCCI इस पर क्या कार्रवाई करता है.

वीडियो: क्या LSG की प्लानिंग ऋषभ पंत की भारतीय टी-20 टीम में वापसी करा देगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement