बॉलीवुड एक्टर पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने उनकी तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उनका विरोध कुछ मुद्दों तक सीमित रहता है. उन्होंने यह भी कहा कि नसीरुद्दीन अपने तर्क में अक्सर ‘सेलेक्टिव’ रहे हैं. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि नसीरुद्दीन सरकार को अगर सरकार से शिकायत है, तो खुद चुनाव लड़ना चाहिए.
नसीरुद्दीन शाह पर बरसे 'दुर्योधन', पुनीत इस्सर बोले- 'ये नक्सलियों-आतंकियों को सपोर्ट करते हैं'
बॉलीवुड एक्टर पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है. कुछ दिन पहले ही सीनियर एक्टर ने जामिया में प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स का समर्थन करते हुए कहा था कि मैं भी दिमागी नक्सल हूं. इस पर पलटवार करते हुए पुनीत ने कहा कि उनका क्रिटिसिज्म 'सेलेक्टिव' होता है.

पुनीत ने सीनियर एक्टर को सलाह भी दी. उन्होंने कहा, ‘अगर आपको सरकार पसंद नहीं है तो खुद चुनाव लड़िए और सरकार बदल दीजिए.’ पुनीत इस्सर का आरोप है कि नसीरुद्दीन किसी भी मुद्दे को सिर्फ एक ही नज़र से देखते हैं.
पुनीत इस्सर ने नसीरुद्दीन शाह को कहा 'दिमागी नक्सल’पुनीत इस्सर, बी. आर. चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में दुर्योधन के किरदार के लिए मशहूर रहे हैं. लोगों को उनका ‘विलन’ का किरदार बेहद पसंद आया था. उन्होंने 28 अक्टूबर को न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं. वीडियो में भी वो काफी तल्ख तेवर में नज़र आए. उन्होंने शुरुआत की,
पहली बात तो ये कि नसीरुद्दीन शाह जी हमारे गुरु रह चुके हैं. गज़ब के कलाकार हैं. मगर जब आप बात करते हैं तो आपको एकतरफ़ा बात नहीं करनी चाहिए. भारत और देश के कितने ही मुद्दों पर आप मूकदर्शक बने रहते हैं. गूंगे हो जाते हैं. वामपंथी विचारधारा की ओर से उनके मुद्दे पर बोलते हैं. आप नक्सली सोच के हिसाब से हर चीज का जवाब देते हैं.
नसीरुद्दीन शाह ने जामिया मिलिया इस्लामिया में हो रहे प्रदर्शन का सपोर्ट किया था. उन्होंने फेसबुक पर 27 अक्टूबर को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘हक़ से दिमागी नक्सल’. इसी वीडियो पर पुनीत इस्सर का तीखा रिएक्शन आया है.
ये भी पढ़ें: अमिताभ ने फिर याद दिलाया 'कुली' वाला हादसा, पर जानिए पुनीत इस्सर क्या कहते हैं
पुनीत इस्सर दिमागी ने आगे JNU को टारगेट किया. उन्होंने कहा,
‘ये जो टुकड़े टुकड़े गैंग है, JNU वाले हैं. ये लोग देश के सज़ायाफ्ता मुजरिम, आतंवादी, जो जेल के अंदर हैं उनके बारे में बात करते हैं. आप उनका समर्थन करते हैं. आप उनको छुड़ाने की बात करते हैं. आप भारतीय कैसे हैं फिर?’
पुनीत इस्सर की बात केवल आरोपों तक नहीं रुकी. उन्होंने मुफ्त का मशवरा देते हुए कहा,
‘ये सरकार चुनी हुई सरकार है. अगर आपको ये सरकार अच्छी नहीं लगती है तो खुद मैदान में उतारिए और अपनी सरकार बनाइए. इलेक्शन लड़िए और अपनी विचारधारा को सामने लाइए. जीतने के बाद सरकार बदल दीजिए. किसने रोका है आपको. सेलेक्टिव क्रिटिसिज्म बहुत ही गलत चीज है.’
नसीरुद्दीन शाह ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. एक हफ्ते पहले सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट (SRFTI) में छात्रों के प्रोटेस्ट का भी उन्होंने समर्थन किया था. अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जो क्रूर व्यवहार हो रहा है, याद रखा जाएगा, सब याद रखा जाएगा.
वीडियो: मुकेश खन्ना ने नीतिश भारद्वाज को तो चुप करवा दिया, पर पुनीत इस्सर को क्या बोलेंगे?












