ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा चर्चा में हैं. इस बार अपनी किसी भविष्यवाणी के लिए नहीं, बल्कि पत्नी स्मिता मिश्रा की हार की वजह से ट्रोल हो रहे हैं. उनकी पत्नी लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव हार गईं. उन्हें 300 वोट भी नहीं मिले. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग आचार्य इंदु प्रकाश को ट्रोल करने लगे. लोगों ने सवाल उठाया कि दूसरों का भविष्य बताने वाले आचार्य अपनी पत्नी की चुनावी भविष्यवाणी क्यों नहीं कर पाए.
सबका भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी हारीं, रिजल्ट के बाद ट्रोल हुए इंदु प्रकाश मिश्रा
ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव हार गईं. उन्हें 300 वोट भी नहीं मिले. नतीजों के बाद से इंदु प्रकाश बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. हालांकि, उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है.

स्मिता मिश्रा 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुई थीं. कहा जाता है कि, उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें लखनऊ खंड स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिया था. लेकिन, कुछ ही दिन बाद अजय राय प्रदेश अध्यक्ष पद से हट गए. नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने स्मिता को टिकट नहीं देने का फैसला लिया. इसके बाद फिर स्मिता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं.
स्मिता ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोपदैनिक भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक, स्मिता मिश्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव में बूथ कैप्चरिंग हुई और उनके एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर नहीं बैठने दिया गया. उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनके सामने ही एजेंट को डांटकर बाहर निकाल दिया. स्मिता के मुताबिक, उन्होंने दो साल तक चुनाव की तैयारी की थी. इस दौरान 37 तहसीलों के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर शिक्षकों, विद्यार्थियों से संपर्क किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों के वोट नहीं बनने दिए गए और कई लोगों को वोट करने से रोका गया.
हार के बाद स्मिता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी मतदान का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थकों ने ऑनलाइन करीब 22 हजार फॉर्म जमा किए थे. लेकिन, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से 100 से ज्यादा शिकायतें की गईं, लेकिन किसी का जवाब नहीं आया. उन्होंने चुनाव में पैसे बांटने के आरोप भी लगाए.
यह भी पढ़ें : ट्रंप जंग को उतारू, उधर जेडी वेंस ने ईरान सुलह का लेटर भेज दिया, पर्दे के पीछे चल क्या रहा?
यूजर्स ने किया ट्रोल, ‘पति से भविष्य नहीं पूछा था?’रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर लोग आचार्य इंदु प्रकाश को ट्रोल करने लगे. कुछ लोगों ने लिखा कि, उन्होंने पत्नी को चुनाव में हार से बचने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं बताया. कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि चुनाव के रिजल्ट को लेकर भविष्यवाणी क्यों नहीं की.
इस पर स्मिता ने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी भविष्य के बारे में पति से कुछ नहीं पूछा था. उन्होंने ये भी कहा कि वो सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा और परोपकार के उद्देश्य से चुनाव में उतरी थीं. स्मिता ने कहा कि उनकी पार्टी नवयुवक दल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 50 उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने बताया कि पार्टी 2014 में बनी थी.
वीडियो: 'बहन जी, आप बार-बार…’, आकाश आनंद ने मायावती से क्या सवाल किया?












