The Lallantop

15 हजार करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, नए मालिक पहले क्रिकेट खेलते थे

मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. वहीं अदार पूनावाला की हिस्सेदारी 18 फीसदी होगी.

Advertisement
post-main-image
इस सौदे को अभी BCCI की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है. (फोेटो- PTI)

IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) को लेकर एक बड़ी डील सामने आई है. स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला के साथ मिलकर RR को खरीद लिया है. यह डील 15,660 करोड़ में फाइनल हुई है. इसमें IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के अलावा, साउथ अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मित्तल फैमिली के पास होगी 75 फीसदी हिस्सेदारी

डील पूरी होने के बाद, मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. वहीं अदार पूनावाला की हिस्सेदारी 18 फीसदी होगी. फ्रेंचाइजी की 7 फीसदी हिस्सेदारी मनोज बडाले और पुराने निवेशकों के पास रहेगी. मनोज बडाले नए और पुराने मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करेंगे.

BCCI से मंजूरी मिलना बाकी

इस सौदे को अभी BCCI की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है. डील को BCCI, कॉम्पिटिशन काउंसिल ऑफ इंडिया, IPL गवर्निंग काउंसिल और बाकी नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलना बाकी है. ऐसा कहा जा रहा है कि सितंबर 2026 तक यह डील पूरी हो जाएगी.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के बाद नए मालिकाना स्ट्रक्चर में लक्ष्मीनिवास मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल भाटिया, अदार पूना वाला और मनोज बडाले बोर्ड में शामिल होंगे. इस मौके पर लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि राजस्थान से उनका गहरा लगाव है और क्रिकेट उनके दिल के करीब है. इसलिए उनके लिए राजस्थान रॉयल्स से बेहतर कोई टीम नहीं हो सकती थी. उन्होंने आगे कहा,

मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है. मेरा परिवार राजस्थान से है. इसलिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोई भी IPL टीम ऐसी नहीं है, जिसका मैं हिस्सा बनना चाहूंगा. मैंने पहली बार स्कूल में क्रिकेट खेला था, तब से मैं इस खेल का बड़ा फैन रहा हूं. कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की शर्ट पहनी है. मैं इस बेहतरीन टीम का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड हूं.

पिछली डील क्यों नहीं हुई?

करीब दो महीने पहले खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स को काल सोमानी वाले कंसोर्टियम ने 15,289 करोड़ रुपये में खरीदा है. लेकिन, वह टाइम पर फंड नहीं जुटा सके. जिसकी वजह से यह सौदा पूरा नहीं हुआ. इसके बाद, मित्तल फैमिली और अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स के स्वामित्व के लिए दावा पेश किया था.  

Advertisement

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement