The Lallantop

बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में लगा करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत

जर्मनी और स्लोवाकिया के नागरिकों की मौत हुई. उन्हें बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी पर्यटक और होटल का लाइफगार्ड भी घायल हुए. पुलिस अंडरवॉटर लाइटिंग और बिजली की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
कॉनराड होटल में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु के कॉनराड होटल में स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो विदेशी नागरिकों की मौत हुई, जबकि एक अमेरिकी नागरिक और एक भारतीय कर्मचारी घायल हुए हैं।
  • घटना का कारण पूल के मेंटेनेंस में कथित लापरवाही बताई जा रही है, जिसके बाद मृतक जर्मन नागरिक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
  • पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घायल व्यक्तियों का मणिपाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में दो विदेशी नागरिकों की लाश मिली है. बताया गया कि होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से दोनों विदेशी नागरिकों की मौत हुई. इस दौरान और एक व्यक्ति भी झुलस गया. घटना शहर के फाइव-स्टार कॉनराड होटल में हुई है. मृतकों की पहचान जर्मनी और स्लोवाकिया के नागरिकों के रूप में हुई है. दोनों नागरिक होटल में ही ठहरे थे. दोनों मृतकों के अलावा होटल में ठहरे एक अमेरिकी नागरिक और पूल पर तैनात एक भारतीय कर्मचारी भी घायल हुआ है. दोनों पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. घायल व्यक्तियों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि अब वो खतरे से बाहर हैं.

Advertisement
क्रू मेंबर और प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत

मृतक जर्मन नागरिक की पहचान 57 साल के अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस के रूप में हुई है. वो जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के क्रू मेंबर थे. वहीं, जान गंवाने वाले स्लोवाकिया के नागरिक 45 साल जुराज होर्वाट थे. होवार्ट एक टेक कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. कॉनराड होटल मैनेजमेंट ने कहा कि वे इस घटना से बेहद दुखी हैं और पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. एनडीटीवी से बात करते हुए होटल ने कहा,

कॉनराड बेंगलुरु में हुई इस दुखद घटना से हमें गहरा आघात लगा है, जिसमें हमारे दो मेहमानों की जान चली गई. हम इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय प्रशासन द्वारा इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. हम जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं. जांच के दौरान अधिकारियों को हर संभव मदद देने के लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है.

Advertisement

वहीं मणिपाल अस्पताल ने अपने बयान में कहा,

29 की शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट बजे कॉनराड होटल में हुई घटना के बाद चार लोगों को मणिपाल अस्पताल लाया गया. इनमें एक जर्मन नागरिक, एक स्लोवाकियाई नागरिक, एक अमेरिकी नागरिक और होटल का 26 वर्षीय कर्मचारी शामिल था.

अस्पताल के बताया कि जर्मन नागरिक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी. जबकि स्लोवाकियाई नागरिक की मौत तब हुई जब डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे. अस्पताल ने आगे बताया कि होटल का 26 साल का कर्मचारी भी सदमे की हालत में भर्ती हुआ था. फिलहाल उस कर्मचारी की हालत स्थिर है.

Advertisement
पुलिस में शिकायत दर्ज

NDTV को पता चला है कि जर्मन मृतक अलेक्जेंडर की पत्नी सिल्विया ओटावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, पूल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय पीड़ितों को बिजली का झटका लगा और वे डूब गए. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह मौतें कॉनराड होटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुईं, जिन्होंने स्विमिंग पूल का सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं किया था. घायल अमेरिकी नागरिक की पहचान 41 साल मैथ्यू डेसेंटिस के रूप में हुई है, जो होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

(यह भी पढ़ें: करंट लगने पर हमारे शरीर में ऐसा क्या होता कि मौत हो जाती है?)

कॉनराड होटल की बात करें तो ये एक लग्जरी 24-मंजिला फाइव-स्टार होटल है. ये हिल्टन ग्रुप का हिस्सा है. इस घटना ने होटल की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक स्टैंडर्ड कमरे में रुकने का खर्च कम से कम 25 हजार रुपये पर नाइट है.

वीडियो: आंध्र प्रदेश में स्कूल जा रहे छात्रों पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से एक की मौत

Advertisement