IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव के संकेत दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर और धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) दिल्ली कैपिटल्स के स्टाफ का हिस्सा होंगे. अगले सीजन युवराज DC में बैटिंग कोच के रोल में दिख सकते हैं.
IPL 2027 में दिखेंगे युवराज सिंह, इस टीम के बैटिंग कोच हो सकते हैं!
पर्सनल लेवल पर Yuvraj Singh ने अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, संजू सैमसन, प्रियांश आर्या और ऋषभ पंत को कई बार गाइड किया है.


IPL के एक सोर्स ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया,
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होगा. क्योंकि, एग्रीमेंट के मुताबिक JSW 2027-28 सीजन के लिए मैनेजमेंट संभालेगा. को-ओनर्स GMR की तरफ से अपॉइंट किए गए वेणुगोपाल राव, हेमंग बदानी और मुनाफ पटेल नए सपोर्ट स्टाफ के लिए जगह खाली करेंगे.
सोर्स ने आगे कहा,
सौरव गांगुली DC में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभालेंगे. युवराज सिंह बैटिंग कोच के तौर पर जुड़ेंगे.
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, युवराज सिंह के फैन रहे हैं. सौरव गांगुली ने अपनी कप्तानी में युवराज सिंह को ग्रूम किया था. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में युवी के पहले कप्तान थे.
अगर रिपोर्ट के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा, तो युवराज पहली बार कोच के रूप में दिखेंगे. वैसे, पर्सनल लेवल पर युवी ने अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, संजू सैमसन, प्रियांश आर्या और ऋषभ पंत को कई बार गाइड किया है.
IPL का लंबा अनुभवयुवराज सिंह के पास IPL में खेलने का लंबा एक्सपीरिएंस है. उन्होंने 2008 से लेकर 2019 तक 132 मैच खेले. युवराज ने IPL में 2750 रन बनाए हैं, जिनमें 13 फिफ्टी शामिल हैं. लीग में उनका बेस्ट स्कोर 83 रन है.
ये भी पढ़ें: लल्लनटॉप पर श्रीसंत के चैलेंज का हरभजन सिंह ने दिया जवाब
युवी IPL में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, RCB और SRH के लिए खेले हैं. साल 2015 में युवराज दिल्ली कैपिटल्स (उस वक्त दिल्ली डेयरडेविल्स) का हिस्सा थे. कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से पहले युवराज 2019 में MI की टीम में थे.
दो वर्ल्ड कप विनर हैं युवराज सिंहयुवराज सिंह वर्ल्ड कप जैसे इवेंट के बड़े प्लेयर रहे. साल 2007 में युवी के रहते टीम इंडिया ने पहली बार T20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद, 2011 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उन्होंने जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. इस वर्ल्ड कप में युवी ने बैटिंग और बॉलिंग में धमाला मचाया. युवराज ने वर्ल्ड कप 2011 में 362 रन बनाने के अलावा, 15 विकेट भी लिए. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए युवराज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था.
DC की शर्मनाक परफॉर्मेंसIPL के पिछले दो सीजन में DC की टीम लय नहीं पकड़ पाई. इस दौरान टीम प्लेऑफ्स में क्वालीफाई करने में नाकाम रही. IPL 2025 में DC पॉइंट्स टेबल पर पांचवें और 2026 में छठे नंबर पर रही.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

















