रोहित शर्मा एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं. बीते कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इस कारण मैनेजमेंट टीम की लीडरशिप में बदलाव चाहता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अब वह अपने सबसे कामयाब कप्तान रोहित शर्मा के पास लौटना चाहता है. उन्हें उम्मीद है कि रोहित ही अब टीम की नैया पार लगा पाएंगे.
रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? हार्दिक पंड्या का क्या होगा?
मुंबई इंडियंस ने 2023 में हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया था. रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया. इस फैसले से फैंस बिलकुल खुश नहीं थे.

मुंबई ने 2024 में टीम की कप्तानी में बदलाव किया था. रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया. इस फैसले से फैंस बिल्कुल खुश नहीं थे. हार्दिक की कप्तानी में टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई. पहले सीजन में वह आखिरी स्थान पर रहे थे. 2025 में टीम प्लेऑफ में पहुंची. वहीं 2026 में नौवें स्थान पर फिनिश किया. इसके बाद से लीडरशिप में बदलाव की बातें चल रहीं थी.
टीम के पास क्या ऑप्शन हैं?टीम के पास सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के तौर पर कुछ और विकल्प भी हैं. सूर्यकुमार ने इसी साल टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था. लेकिन वर्ल्ड कप जिताने के बाद वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. वह घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई के कप्तान नहीं हैं. ऐसे में उन्हें कप्तानी मिलने की उम्मीद कम है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तिलक वर्मा को भी फिलहाल कप्तानी नहीं मिलेगी. तिलक इंडियन टी20 टीम के वाइस कैप्टन हैं. टीम रोहित पर ही फिर से दांव लगाना चाहती है. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है.
यह भी पढ़ें- युवराज सिंह पहली बार IPL टीम के कोच बने
हार्दिक पंड्या का क्या होगा?अब सवाल यह है कि अगर रोहित बतौर कप्तान लौटते हैं, तो हार्दिक का क्या होगा. पिछले सीजन से ही हार्दिक और टीम मैनेजमेंट के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस हार्दिक को ट्रेड कर सकती है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स से बातचीत भी चल रही है.
हालांकि यह डील इस बात पर निर्भर करेगी कि मुंबई को बदले में कौन सा खिलाड़ी मिलता है. मुंबई इंडियंस की नजर राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर हो सकती हैं. रोहित शर्मा के बाद उन्हें जायसवाल के तौर पर एक अच्छा सलामी बल्लेबाज मिल जाएगा. लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है.
वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, फिर क्या हुआ?













