IPL 2027 के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है. लेकिन, ऑक्शन से पहले प्लेयर्स के ट्रेड को लेकर माहौल गर्म है. अब तक 3 डील के तहत 8 प्लेयर्स की अदला-बदली हो चुकी है. इन ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें में शामिल हैं. इन तीनों डील के बाद, अब हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स (PBKS) में ट्रेड किए जाने की चर्चा चल रही है.
हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में? MI को सच में फर्क नहीं पड़ेगा?
हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से जाना लगभग तय है. वह बीते 3 सीजन टीम के कप्तान रहे. लेकिन, कैप्टन के तौर पर हार्दिक इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. इस बीच हार्दिक ने 2024, 2025 और 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. लेकिन, उनकी कैप्टेंसी में MI सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंच पाई.

हालांकि, हार्दिक PBKS जाएंगे या नहीं, अभी यह कंफर्म नहीं है. लेकिन, इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक को लेकर अपनी राय रखी है. उनका कहना है अगर वह मुंबई इंडियंस छोड़ कर जाते हैं, तो MI को उनकी कमी ज्यादा नहीं खलेगी. टीम उनकी जगह दूसरे प्लेयर्स के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. इस दौरान आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप के खेलने की संभावना पर बात की.
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?अगर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच यह ट्रेड डील हुई, तो अर्शदीप मुंबई जाएंगे और हार्दिक पंजाब किंग्स जॉइन करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, PBKS अर्शदीप के अलावा विष्णु विनोद को भी मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर सकता है. इस ट्रेड की चर्चा पर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में जा सकते हैं. वहीं, पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस में आ सकते हैं. ऐसी अफवाहें चल रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच इस पर काफी आगे तक बातचीत हो चुकी है. यह ट्रेड हो सकता है. मैं सोच रहा हूं कि इस ट्रेड से कौन सी टीम ज्यादा खुश होगी? क्या इससे ट्रेड का एक नया सिलसिला शुरू होगा?
उनके मुताबिक,
मेरे हिसाब से मुंबई इंडियंस काफी खुश होगी, अगर उसे बुमराह के साथ अर्शदीप मिल जाते हैं. इनके अलावा टीम में दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश भी हैं. इससे टीम का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत हो जाएगा. बुमराह और अर्शदीप का एक टीम में होना बड़ी बात होगी. यह तो टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक बन जाएगा. इससे बेहतर और क्या हो सकता है?
इस ट्रेड को लेकर कई महीनों से बातचीत चल रही है. लेकिन, पिछले कुछ दिनों में MI ने क्लियर किया है कि उसे बदले में किन प्लेयर्स की जरूरत है. खबर है कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. लेकिन, कई सोर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि सूर्या MI के साथ बने रहेंगे. उनके रहने से मुंबई की टीम पहले की तरह मजबूत नजर आ रही है. लेकिन, मुंबई उन बॉलर्स के ऑप्शन तलाश रही है, जिन्हें दूसरी टीमें ट्रेड के जरिए देने को तैयार हैं.
इस पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,
इम्पैक्ट नहीं डाल पाए हार्दिक पंड्याअगर आप MI की बैटिंग पर नजर डालें, तो रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकल्टन या क्विंटन डिकॉक ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और शरफेन रदरफोर्ड हैं. नमन धीर भी टीम का हिस्सा हैं. मुंबई के पास बैटिंग में डेप्थ और क्वालिटी दोनों हैं. ऐसे में MI विल जैक्स को भी आसानी से प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है.
जहां तक हार्दिक पंड्या की बात है, तो उनका मुंबई इंडियंस से जाना लगभग तय है. वह बीते 3 सीजन मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे. लेकिन, कैप्टन के तौर पर हार्दिक इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे. इस बीच हार्दिक ने 2024, 2025 और 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की.
ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट को फिर मिला 'सहवाग'? बेटे आर्यवीर ने नेपाल के परखच्चे उड़ा दिए
लेकिन, उनकी कैप्टेंसी में MI सिर्फ 2025 में प्लेऑफ में पहुंची थी. इसके अलावा बाकी 2 सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन शर्मनाक रहा. IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने 10वें नंबर पर फिनिश किया. जबकि, IPL 2026 MI पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर रही.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













