पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे रन नहीं बन रहे थे. बाबर आजम ने फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया. लेकिन यहां भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. बाबर बल्लेबाजी करते हुए बिल्कुल सहज नजर नहीं आ रहे थे. उनका यह फॉर्म उनके ही नहीं, पाकिस्तानी टीम के लिए भी सिरदर्द बनता नजर आ रहा है.
बाबर आजम ने गुस्से में पटक दिया बल्ला, घरेलू क्रिकेट में भी रह नहीं बन रहे
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे रन नहीं बन रहे थे. बाबर आजम ने फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया. लेकिन यहां भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले. बाबर बल्लेबाजी करते हुए बिल्कुल सहज नजर नहीं आ रहे थे.

बाबर आजम कायदे आजम में लाहौर व्हाइट्स के लिए खेलने उतरे. FATA के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में 42 रन बनाए. दूसरी पारी में बाबर आजम लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने फाटा के गेंदबाज की ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाती गेंद से छेड़खानी कर दी. स्लिप में मौजूद खिलाड़ी ने आसान कैच लपका. बाबर को अपनी गलती का एहसास था. इसी कारण वह बहुत नाराज दिखे. उन्होंने गुस्से में बल्ला पिच पर पटका और निराश होकर पवेलियन लौट गए. बाबर आजम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरना है, और उनका यह फॉर्म अच्छे संकेत नहीं दे रहा है.
यह भी प - 38 साल की उम्र में 18 साल की फुर्ती, विराट कोहली का राज क्या है?
मैच की बात करें तो लाहौर व्हाइट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. FATA रीजन ने इसका पूरा फायदा उठाया. टीम ने पहली पारी में 84.1 ओवर में 362 रन बनाए. टीम की ओर से फवाद अरशद ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 311 गेंदों पर 115 रन की पारी खेली.
मैच का हालइसके जवाब में लाहौर व्हाइट्स की टीम बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रही. पूरी टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर सिमट गई. अली जरयाब ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. इसके बाद FATA रीजन ने दूसरी पारी में भी अच्छा प्रदर्शन किया. टीम ने 59.1 ओवर में 283 रन बनाए. मोहम्मद फारूक ने 191 गेंदों पर 123 रन की शानदार पारी खेली. लाहौर व्हाइट्स के सामने जीत के लिए बड़ा लक्ष्य था. लेकिन टीम दूसरी पारी में सिर्फ 170 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह FATA रीजन ने 241 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. लाहौर की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जैन बिन फारूक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए.
वीडियो: सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सुधार के लिए क्या टिप्स दी?













