The Lallantop

श्रेयस अय्यर ने क्यों छोड़ा KKR? पूर्व हेड कोच ने अंदर की बात बता दी

चंद्रकांत पंडित इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट के दिग्गज कोच हैं. साल 2024 में उनके हेड कोच रहते KKR ने आईपीएल ट्रॉफी जीती. लेकिन, क्रिकेट फैंस को उस वक्त ताज्जुब हुआ, जब केकेआर ने ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को IPL 2025 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया. श्रेयस को रिलीज करने का फैसला चंद्रकांत पंडित के हेड कोच रहते किया गया.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में 2024 में KKR को IPL ट्रॉफी जिताई थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रेयस अय्यर इस समय पंजाब किंग्स के कप्तान हैं और IPL 2026 में उनके योगदान से टीम पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष स्थान पर है।
  • IPL 2025 के ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस अय्यर को रिलीज किया था, जिसे कोच चंद्रकांत पंडित ने अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण बताया।
  • श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अगला कदम होगा कि वे इस सीजन में आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करें।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बेहतरीन टच में हैं. IPL 2026 में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. लास्ट सीजन की तरह इस सीजन भी उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए कई ‘इम्पैक्टफुल’ इनिंग्स खेली हैं. श्रेयस की कप्तानी में मौजूदा सीजन में पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है. IPL 2025 में वह पंजाब किंग्स से जुड़े थे. इससे पहले 2024 में उन्होंने कप्तानी करते हुए KKR को खिताब जिताया था. लेकिन, IPL 2025 के ऑक्शन से पहले KKR ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था. फ्रेंचाइजी के इस फैसले से क्रिकेट फैंस को काफी हैरानी हुई थी. अब KKR के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित (Chandrakant Pandit) ने बताया है कि श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स क्यों छोड़ा?

Advertisement

चंदकांत पंडित इंडियन डोमेस्टिक क्रिकेट के दिग्गज कोच हैं. साल 2024 में उनके हेड कोच रहते KKR ने आईपीएल ट्रॉफी जीती. लेकिन, क्रिकेट फैंस को उस वक्त ताज्जुब हुआ, जब केकेआर ने ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को IPL 2025 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया. श्रेयस को रिलीज करने का फैसला चंद्रकांत पंडित के हेड कोच रहते किया गया. अब इस मामले पर उन्होंने बयान दिया है.

ये भी पढ़ें: RR के खिलाफ पैट कमिंस करेंगे वापसी, क्या कप्तान ईशान का काम पूरा हो गया?

Advertisement
चंद्रकांत पंडित का खुलासा

रेव स्पोर्ट्ज (RevSportz) से बात करते हुए KKR के पूर्व हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने कहा,

दुर्भाग्यवश हम चूक गए. श्रेयस एक शानदार प्लेयर हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर KKR को ट्रॉफी जिताई. उन्होंने जिस तरह से टीम को हैंडल किया मैं उनकी प्रशंसा करता हूं. लेकिन, कभी-कभी कुछ ऐसी परिस्थितियां होती हैं, जब आप प्लेयर को जाने देते हैं. KKR का कोच होने के नाते मुझे बहुत बुरा लगा था. यह जानबूझकर नहीं किया गया. लेकिन, हमारे लिए चीजें ठीक नहीं रहीं. ऐसा सिर्फ श्रेयस के साथ नहीं हुआ. फिल सॉल्ट और दूसरे प्लेयर्स के साथ भी ऐसा ही हुआ. मैं सच में मिस्टर शाहरुख खान, मिस्टर जय मेहता, और जूही चावला, और CEO वेंकी मैसूर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. वे बहुत सपोर्टिव थे.

T20 टीम में श्रेयस को क्यों नहीं मिलता मौका?

KKR के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित ने इस दौरान श्रेयस को भारत की T20 टीम में स्थाई जगह नहीं मिलने पर भी बात की. उनका मानना है कि नेशनल टीम में बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन होने से ऐसे मुश्किल फैसले लिए जाते हैं. उनके मुताबिक,

Advertisement

श्रेयस टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. दुर्भाग्य से वह बाहर हैं, लेकिन ऐसा होना आम बात है. टीम बनाते समय यंग टैलेंट के बीच बैलेंस बनाने की चुनौती होती है. मौजूदा टैलेंट की गहराई को देखते हुए हर खिलाड़ी को मौका देना मुश्किल हो जाता है.

कमाल कर रहे श्रेयस

IPL 2025 के ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख में खरीदा. उन्हें खरीदने के लिए पहले DC और KKR के बीच बिडिंग वॉर दिखा. बाद में पंजाब ने बाजी मारी. बीते सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम IPL के फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब जीतने से एक कदम पीछे रह गई. आईपीएल 2025 में श्रेयस ने शानदार कप्तानी करते हुए 17 पारियों में 604 रन बनाए थे. वह अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे.

IPL 2026 में भी श्रेयस अय्यर कमाल कर रहे हैं. इस सीजन वह 6 इनिंग्स में 208 रन बना चुके हैं. उन्होंने अब तक 3 फिप्टी जड़ी हैं. मौजूदा सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन नॉट आउट है. पंजाब 6 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement