Ranbir Kapoor की Ramayana आज यानी 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. प्रीमियर शोज़ में इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लोग इसके VFX, एक्शन सीन्स और डायरेक्शन भी तारीफ कर रहे हैं. मगर आज फिल्म देखकर निकली पब्लिक का इस पर क्या रिएक्शन है, बताते हैं.
रणबीर कपूर-यश की 'रामायण' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?
फिल्म के VFX की काफी तारीफ हो रही है. कई लोगों को इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी पसंद आ रहा.

एक यूजर ने फिल्म को साढ़े 4 स्टार देते हुए लिखा,
"अभी-अभी रामायण देखी. एक शब्द में इसका रिव्यू है- एपिक. रामायण उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है. फिल्म में सब कुछ शानदार है. इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX), स्केल, इमोशन्स, कास्ट और एक्टिंग, सब कुछ कमाल का है. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे ने बेहतरीन काम किया है."

दूसरे ने लिखा,
"ये फिल्म एक सिनेमैटिक एक्सपीरियन्स और विजुअल मास्टरी है. एक जानी-पहचानी कहानी का क्या दमदार प्रेजेंटेशन. टॉप क्लास एक्टिंग, इमोशन्स, लक्ष्मण के मजेदार डायलॉग्स और रावण का किरदार तो जबरदस्त. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक इसे हॉलीवुड फिल्मों वाली क्वालिटी देता है. हर किसी को ये फिल्म कम-से-कम एक बार जरूर देखनी चाहिए."

तीसरे ने कहा,
"जबरदस्त विजुअल्स, VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक. यश रावण के रोल में जबरदस्त लगे, खासकर जटायु वाले सीन में. लेकिन राम-सीता के बॉन्ड में इमोशन की कमी थी. रणबीर कपूर और साई पल्लवी अच्छा परफॉर्म करते हैं लेकिन इसका इम्पैक्ट और बेहतर हो सकता था. देखने लायक फिल्म. उम्मीद करूंगा कि सेकेंड पार्ट में डिलीवर करे, खासकर हनुमान तो जरूर."

चौथे ने लिखा,
"रामायण का पहला शो खत्म हो गया है. मैं फिल्म का अंतिम हिस्सा आने से पहले इसे 3.75 से 4 स्टार देने वाला था. लेकिन फिर मेरी आंखों में आंसू आ गए और मुझे इसे 4.25/5 स्टार देना पड़ा. ये बहुत अच्छी फिल्म है. अब मैं सेकेंड शो देखने जा रहा. CGI शॉट्स जबरदस्त थे. जटायु वाला पूरा सीक्वेंस मेरा पसंदीदा रहा."

पांचवें ने रिव्यू दिया,
"रामायण एक बेहद जबरदस्त सिनेमा है. ये फिल्म अपने आप में एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है. इसके VFX इतने शानदार हैं कि आप खुद को फिल्म में डूबा हुआ महसूस करेंगे. एक्शन सीक्वेंस को शानदार तरीके से तैयार किया गया है. सभी एक्टर्स ने भी अच्छा काम किया. फिल्म की कहानी इमोशंस से कनेक्ट करती है. इसमें बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है. इसका बैकग्राउंड स्कोर भी ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसा है. मुझे पसंद आई. अब दूसरे पार्ट का इंतजार है!"

'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. रणबीर के अलावा इसमें साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, यश, विवेक ओबेरॉय और शोभना जैसे एक्टर्स ने काम किया है. मेकर्स ने ऑफ़िशियली अनाउंस कर दिया है कि इसका दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज़ होगा.
वीडियो: 'रामायण' ने दुनिया को चौंकाया, लेकिन 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई!













