The Lallantop

जियो का धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट

Reliance Jio ने 15 रुपये वाला Truly Unlimited 5G रिचार्ज वाउचर पेश किया है. रिलायंस जियो ने उन ग्राहकों के लिए 15 रुपये का रिचार्ज पेश किया है, जिन्हें बहुत अधिक मोबाइल डेटा की जरूरत होती है.

Advertisement
post-main-image
Reliance Jio का 15 रुपये वाला Truly Unlimited 5G रिचार्ज वाउचर

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिलायंस जियो ने 15 रुपये के ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक की घोषणा की है, जो 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड मोबाइल डेटा प्रदान करता है।
  • मोबाइल डेटा लिमिट खत्म होने पर उपयोगकर्ताओं को दैनिक या मासिक डेटा रीसेट का इंतजार करना पड़ता है, जिससे बड़े फ़ाइल ट्रांसफ़र या गेमिंग में बाधा आती थी।
  • इस नए रिचार्ज पैक से ग्राहक तुरंत अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे बिना रुकावट के उच्च डाटा उपभोग संभव होगा और उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ेगी।

आपके मोबाइल रिचार्ज के साथ आमतौर पर डेटा नत्थी होकर आता है. अगर जो आपने सिर्फ कॉल और एसएमएस वाला प्लान नहीं लिया है तो. लेकिन डेटा की अपनी लिमिट है. कुछ प्लान में दिन की और कुछ प्लान में महीने की. और जब ये डेटा खत्म हो जाता है तो बड़ी कोफ्त होती है. दिन खत्म होने या साइकिल खत्म होने का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन जो आप Reliance Jio के ग्राहक हैं तो आपके लिए अनलिमेटेड डेटा का प्रबंध हो गया है.

Advertisement
15 रुपये में Truly Unlimited 5G

Reliance Jio ने 15 रुपये वाला Truly Unlimited 5G रिचार्ज वाउचर पेश किया है. रिलायंस जियो ने उन ग्राहकों के लिए 15 रुपये का रिचार्ज पेश किया है, जिन्हें एक दिन के लिए बहुत अधिक मोबाइल डेटा की जरूरत होती है. कंपनी इसे 'ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक' कहती है और इसका कहना है कि इसे तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है. इस रिचार्ज के जरिए यूजर्स को जियो के True 5G नेटवर्क पर 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा मिलता है. माने जो आप कोहली की बैटिंग देख रहे थे और आपका दिन का 1.5GB कोटा खत्म हो गया तो तुरंत 15 रुपये से रिचार्ज मार दीजिए. अगले 24 घंटे की टेंशन खत्म.

जो आप अपने अपने मोबाइल डेटा के ज़रिए कोई बड़ा गेम या सॉफ़्टवेयर अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं और 1.5GB या 3GB लिमिट आड़े आ रही तो 15 रुपये में आपका काम बन जाएगा. दोस्तों के साथ Wi-Fi hotspot शेयर करना है और डेटा नहीं है, तब भी ये रिचार्ज आपका काम बना देगा. बड़ी सी फ़ाइल ट्रांसफर करना है और डेटा है जो साथ नहीं दे रहा तो बस 15 रुपये में सब ट्रांसफर करेगा रे तेरा जियो.

Advertisement
Jio का OTT रिचार्ज

अगर आप जियो के ग्राहक हैं लेकिन वो आपको दूसरी सिम है माने जिससे कॉल नहीं करते और सिर्फ व्हाट्सऐप चलाते हैं तो 200 रुपये वाला OTT पैक आपके लिए मुफीद है. 200 रुपये महीने वाले रिचार्ज में बहुत कुछ मिलेगा मगर जो नहीं मिलेगा पहले वो जान लीजिए. इस प्लान में आउटगोइंग कॉल्स नहीं मिलते. दुखद.

लेकिन 200 के रिचार्ज में 30 GB डेटा मिलेगा. इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम और OTT ऐप्स का पिटारा खुल जाएगा. JioHotstar Mobile + Hollywood, Prime Video Mobile Edition, SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi जैसे 15 ऐप्स का जुगाड़ है. इसके साथ में 1,000 live टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलेगा.

वीडियो: Open AI के CEO सैम ऑल्टमैन के नए नाम राम से बवाल क्यों मचा?

Advertisement

Advertisement