The Lallantop

सूर्यवंशी ने बुमराह-बोल्ट, कमिंस किसी को नहीं छोड़ा! इस बॉलर को 450 के स्ट्राइक रेट से तोड़ा

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डोमिनेशन जारी है. वह लगातार बॉलर्स की कुटाई कर रहे हैं. मौजूदा सीजन में वह 34 चौके और 37 छक्के उड़ा चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डोमिनेशन जारी है. ( फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 168 गेंदों पर 400 रन बनाए हैं और लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं, जिससे उनकी पावर हिटिंग का प्रदर्शन जारी है।
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों जैसे जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के खिलाफ भी उच्च स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
  • वैभव सूर्यवंशी के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे, खासकर उनके आगामी मुकाबले में मिचेल स्टार्क के साथ, जिससे टूर्नामेंट में उत्सुकता बढ़ेगी।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में तहलका मचा रखा है. इस सीजन उनकी प्रचंड फॉर्म जारी है. करंट सीजन में दो मैचों को छोड़ दें, तो बाकी सभी मुकाबले में उन्होंने अपोनेंट बॉलर्स को धूल चटाई है. चाहे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हों या पैट कमिंस (Pat Cummins), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) हों या ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult). वैभव के हिटिंग आर्क में जिस किसी बॉलर की गेंद आई, वो बाउंड्री के बाहर गई.  इस सीजन चाहे पर्पल कैप होल्डर हों, या फिर पर्पल कैप की रेस में शामिल गेंदबाज. वैभव सूर्यवंशी की तपिश सबने झेली है. मौजूदा टूर्नामेंट में वह 238 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. इस दौरान वैभव ने किसी-किसी गेंदबाज के खिलाफ 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं.

Advertisement

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. मौजूदा सीजन में 168 गेंदों पर 400 रन बना देना उनकी पावर हिटिंग की मिसाल है. सूर्यवंशी इस सीजन 34 चौके और 37 छक्के उड़ा चुके हैं. उनकी खासियत ये है कि वह बॉलर को नहीं, उसकी बॉल को खेलते हैं. कोई गेंदबाज कितना खतरनाक है? सूर्यवंशी के लिए ये मायने नहीं रखता. दुनियाभर में अपनी बेहतरीन लाइन- लेंथ के लिए फेमस जोश हेजलवुड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 450 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने वो कर दिखाया, जो बुमराह और शमी भी नहीं कर सके!

Advertisement
IPL 2026 विपक्षी बॉलर्स के सामने वैभव सूर्यवंशी
बॉलरबॉल्सरनस्ट्राइक रेटचौकाछक्काआउट 
जसप्रीत बुमराह513260020
जोश हेजलवुड418450310
ट्रेंट बोल्ट27350010
साकिब हुसैन1030300141
प्रफुल हिंगे 1030300141
अर्शदीप सिंह720286221
 भुवनेश्वर कुमार924267320
पैट कमिंस 48200010
अंशुल कंबोज 514280211
ईशान मलिंगा814175110

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क की वापसी हो गई है. वो 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ ही अपना पहला मुकाबला खेलने वाले हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी vs मिचेल स्टार्क का ये कॉन्टेस्ट कैसा रहता है, इस पर सबकी नज़रें होंगी. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement