The Lallantop

उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, फिर निकाली पर्ची और सबको चौंका दिया!

उर्विल पटेल. वह खिलाड़ी जिसे जाना ही जाता है उनकी खतरनाक हीटिंग के लिए. इस मैच में उनका रूप खुलकर सामने आया. पहले ही गेंद से उन्होंने जो अटैक किया उसका आतंक उनकी पूरी पारी में नजर आया.

Advertisement
post-main-image
उर्विल पटेल ने ऐतिहासिक पारी पिता को डेडिकेट. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 204 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की, जिसमें उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन बनाए।
  • उर्विल पटेल ने इस मैच में IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड साझा किया, जो पिछली बार यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में बनाया था, जिससे उनकी पारी विशेष बनी।
  • इस प्रदर्शन के बाद उर्विल पटेल की टीम को महत्वपूर्ण जीत मिली और अगले मैचों में उनकी बल्लेबाजी रणनीतियों को लेकर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में किसी तरह जीत मिली. शानदार शुरुआत के बावजूद मैच जीतने में टीम के पसीने छूट गए. वह तो भला हो उर्विल पटेल का, जिन्होंने टीम को ऐसी दमदार शुरुआत दी कि आखिर में चेन्नई को बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भारी नहीं पड़ा. उर्विल पटेल ने इस मैच में न सिर्फ अर्धशतक लगाया, बल्कि IPL का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
उर्विल पटेल का आतंक

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 204 रन का लक्ष्य था. टीम को शुरुआत अच्छी मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. इसके बाद क्रीज पर आए उर्विल पटेल. वह खिलाड़ी जिसे जाना ही जाता है उनकी खतरनाक हीटिंग के लिए. इस मैच में उनका रूप खुलकर सामने आया. पहले ही गेंद से उन्होंने जो अटैक किया, उसका आतंक उनकी पूरी पारी में नजर आया. 

उर्विल ने पहली गेंद पर सिंगल रन लिया. इसके बाद अपनी पारी की अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इसके बाद तो उर्विल केवल छक्कों में डील करते दिखाई दिए. उन्होंने आवेश खान के ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए. वह यही नहीं रुके और अगली दो गेंदों पर फिर दो छक्के जड़ दिए. दिग्वेश राठी के ओवर में उर्विल ने 23 रन ठोक डाले. महज 9 गेंदों में उन्होंने 42 रन बना लिए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- लखनऊ को मिला मैच विनर, पर अब हो गई है देरी! 

उर्विल ने पिता को पारी की डेडिकेट

इसके बाद लगने लगा कि शायद उर्विल टी20 में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को अटैक पर लगाया. शमी ने उर्विल की छक्कों की झड़ी पर रोक लगाई. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उर्विल ने महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

फिफ्टी पूरे होते ही उर्विल ने अपने पैंट में चिट निकाली उसे किस किया और दर्शकों की ओर दिखाई. इस चिट पर उन्होंने लिखा था,

Advertisement

पापा, यह आपके लिए है.

फिफ्टी के बाद भी उर्विल पटेल रुके नहीं. उनका बल्ला चलता रहा और पंत सोचते रहे कि वह इस खिलाड़ी को कैसे रोंके. आखिरकार पंत का यह काम शहबाज अहमद ने किया. उर्विल उनकी गेंद पर भी छक्का जमाना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधा आवेश खान के हाथों में चली गई. उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में दो चौके और 8 छक्के शामिल थे.

उर्विल का रिकॉर्ड

उर्विल ने IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी की. जायसवाल ने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. आपको बता दें कि उर्विल पटेल गुजरात की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उनके पिता मुकेश पटेल पूर्व स्प्रिंटर हैं और फिजिकल एजुकेशन के टीचर हैं. पिता के कारण ही उर्विल का रुझान क्रिकेट की ओर हो गया. 2023 में विजय हजारे ट्रॉफी में उर्विल 41 गेंदों में शतक लगाकर पहली बार चर्चा में आए और फिर कई ऐसी विस्फोटक पारियां खेली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उर्विल के नाम सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है. 

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement