IPL 2026 पीक की तरफ बढ़ रहा है. रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं. लेकिन, इन सबके बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी खबर आई है. टीम में एक धांसू एंट्री हुई है. टीम ने चोटिल शिवम मावी की जगह 18 साल के एक ऐसे लड़के को अपनी स्क्वाॅड में शामिल किया है, जिसने कुछ ही महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा रोल प्ले किया था.
SRH ने शिवम मावी की जगह 18 साल के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन को बुला लिया!
IPL 2026 : SRH ने इंजर्ड Shivam Mavi की जगह अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन प्लेयर को टीम में शामिल किया है. वो इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंडिया के जॉइंट हाईएस्ट विकेटटेकर रहे.


SRH के राइट-आर्म पेसर शिवम मावी इस पूरे सीजन के लिए IPL से बाहर हो गए हैं. वजह है- ग्रोइन इंजरी. IPL मैनेजमेंट ने शुक्रवार को बताया कि मावी अब इस सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे. उनकी ये चोट SRH के लिए एक झटका है, लेकिन उन्होंने रिप्लेसमेंट ढूंढने में ज़रा भी देरी नहीं की.
कौन हैं अंबरीश?मावी की जगह टीम में आए हैं चेन्नई के रहने वाले 18 साल के आरएस अंबरीश (RS Ambrish). अगर आप डोमेस्टिक और जूनियर क्रिकेट को फॉलो करते हैं, तो आपने ये नाम ज़रूर सुना होगा.
इसी साल की शुरुआत में जब इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाई थी, तो अंबरीश उस टीम के मेन हथियार थे. इस लड़के ने टूर्नामेंट में 11 विकेट चटकाए थे और इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से जॉइंट-हाइएस्ट विकेट-टेकर रहे थे.
ये भी पढ़ें : रियान पराग ने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद कराया!
अंबरीश एकदम मॉडर्न-डे T20 क्रिकेटर हैं. राइट हैंड मीडियम पेस बॉलिंग करते हैं और लेफ्टी बैटिंग भी कर लेते हैं. SRH को हमेशा से ऐसे यूटिलिटी और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की तलाश रहती है, जो टीम का बैलेंस बनाकर रखें. अंबरीश बिल्कुल इसी सांचे में फिट बैठते हैं.
लड़के की उम्र भले ही 18 साल है, लेकिन सीनियर डोमेस्टिक क्रिकेट का स्वाद वो चख चुका है. पिछले साल ही अंबरीश ने तमिलनाडु के लिए झारखंड के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. अब तक वो दो फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट निकाले हैं और बल्ले से 43 रन का योगदान दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने अंबरीश को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है. अंडर-19 की सफलता के बाद, दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में कदम रखना अंबरीश के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. अब नज़र इस बात पर रहेगी कि पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH उन्हें प्लेइंग XI में कब उतारती है और ये युवा खिलाड़ी बड़े मंच के प्रेशर को कैसे हैंडल करता है.
वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?





















