The Lallantop

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे जिन्होंने एक ही ओवर में सूर्यवंशी समेत RR के 3 बैटर्स को चलता कर दिया?

SRH के डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे (Pruful Hinge) ने राजस्थान के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने करिश्माई बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए. वह IPL डेब्यू मैच में पारी के पहले ओवर में 3 विकेट लिए वाले इकलौते बॉलर हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रफुल्ल हिंगे ने IPL डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया. ( फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रफुल्ल हिंगे ने IPL डेब्यू मैच में 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला ओवर फेंकते हुए 3 विकेट लिए, जो IPL इतिहास में पहली बार हुआ।
  • सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत और आगामी रणनीतिक बदलाव के तहत प्रफुल्ल हिंगे को खेल में मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह से भुनाया।
  • प्रफुल्ल हिंगे की गेंदबाजी से हैदराबाद को जीत मिली और टीम के लिए यह दूसरी जीत रही, जिससे आगामी मैचों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बन सकती है।

सनराइजर्स के बॉलर प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने IPL डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया. 13 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ उन्होंने वो करिश्मा किया, जो आज तक IPL डेब्यू मैच में कोई बॉलर नहीं कर पाया. उनकी मीडियम पेस गेंदों की RR के बैटर काट नहीं ढूंढ पाए. 'वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जूरेल और लुआन ड्रि प्रिटोरियस प्रफुल्ली की गेंदों पर गच्चा खा गए. हिंगे ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में मैच SRH की तरफ मोड़ दिया.

Advertisement
प्रफुल्ल ने रचा इतिहास

अपने डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे राजस्थान की पारी का पहला ओवर डालने आए. IPL का पहला मैच हो और डेब्यूटेंट बॉलर को पहला ओवर डालना पड़ जाए, तो प्रेशर होना लाजिमी है. लेकिन प्रफुल्ल जब अपने IPL करियर का पहला ओवर डालने आए तो काफी कॉन्फिडेंट लगे.

प्रफुल्ल ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स को बैक फुट पर धकेल दिया. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक बैटर वैभव सूर्यवंशी को चलता किया. वह प्रफुल्ल की हार्ड लेंथ बॉल पर करारा स्ट्रोक लगाना चाहते थे. लेकिन, गेंद बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर के पीछे हवा में चली गई. उनका कैच सलिल अरोड़ा ने लपका. सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए. इस सीजन में वैभव का यह पहला गोल्डन डक है.

Advertisement

इसके बाद, प्रफुल्ल ने चौथी गेंद पर ध्रुव जूरेल को फंसाया. उनकी ऑफ स्टंप के बाहर जाती लेंथ बॉल पर जूरेल चूक गए. उन्होंने एंगल बैट से खेला, जिसकी वजह से गेंद बैट पर आने के बाद स्टंप्स में चली गई. इस तरह जूरेल बोल्ड आउट हुए.

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स के लिए चमके ईशान, RR के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग कर ठोक डाले इतने रन

वहीं, ओवर की आखिरी गेंद को लुआन ड्रि प्रिटोरिस पढ़ नहीं पाए. प्रफुल्ल की यह सीधी गेंद पैड पर आ रही थी. प्रिटोरियस ने उसे फ्लिक किया. गेंद बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर हवा में चली गई, जहां उनका कैच नीतीश रेड्डी ने पकड़ा. प्रफुल्ल के पहले ओवर में आउट होने वाले ये तीनों बैटर्स खाता नहीं खोल पाए.

Advertisement

इस तरह प्रफुल्ल हिंगे ने IPL में अपना ड्रीम डेब्यू करते हुए एक ओवर में 3 विकेट लिए. IPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी बॉलर ने पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके हों.

कौन हैं प्रफुल्ल पटेल?

राजस्थान के खिलाफ मैच में धूम मचाने वाले प्रफुल्ल पटेल का ताल्लुक नागपुर से है. प्रफुल्ल डोमेस्टिक क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. वह विदर्भ के लिए अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 27 विकेट लिए. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी बेस्ट बॉलिंग 60 रन देकर 4 विकेट है.

SRH ने 30 लाख रुपये में खरीदा

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था. यही उनका बेस प्राइज था. SRH ने उन्हें यह मानकर खरीदा कि प्रफुल्ल पटेल टीम के लिए सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं.

इस सीजन हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 4 मैच में उसे सिर्फ KKR के खिलाफ जीत मिली थी. इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने बदलाव करके प्रफुल्ल हिंगे को मौका दिया. प्रफुल्ल टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे.

मैच में झटके 4 विकेट

राजस्थान के खिलाफ प्रफुल्ल हिंगे फुल फॉर्म में दिखे. उनकी बॉलिंग में कंट्रोल दिखा. उन्होंने जहां पर चाहा वहीं पर गेंद गिरी. प्रफुल्ल ने अपनी पेस और वैरिएशन के चलते RR के बैटर्स को टिकने नहीं दिया. उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए. चौथे विकेट के रूप में उन्होंने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया.

वहीं मैच की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया. 217 रन का टारगेट चेज करने उतरी राजस्थान  की टीम ने लगातार विकेट खोए. RR के लिए सबसे ज्यादा  69 रन डोनोवन फरेरा ने बनाया. उनके अलावा, रवींद्र जडेजा ने 45 रनों की पारी खेली. राजस्थान की टीम 19वें ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हसन ने 4-4 विकेट लिए. उनके अलावा 2 विकेट ईशान मलिंगा को मिले. इस सीजन यह SRH की दूसरी जीत है.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement