क्या Kareena Kapoor ने Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर King के गाने Daddy Cool की झलक दिखा दी है? Ramayana के हिंदी वर्ज़न का पहला रिव्यू कैसा आया है? Saif Ali Khan और Vidya Balan की फिल्म में किस एक्टर की एंट्री हो गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
करीना कपूर ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर दिखा दी 'किंग' के 'गाने डैडी' कूल की झलक!
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक सिलवेट फोटो शेयर की.

# करीना ने दिखाई 'किंग' के नए गाने की झलक
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में करीना कपूर की एंट्री कन्फर्म हो गई है. शाहरुख के 61वें जन्मदिन पर करीना ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक सिलुवेट फोटो शेयर की. जिसमें दोनों डांस पोज़िशन में दिख रहे हैं. करीना ने इसके कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे किंग. साथ में डांस करते हैं. मुझे 24 दिसंबर का बेसब्री से इंतज़ार है."
# 'द मैन विथ द बैग' का ट्रेलर रिलीज़
आर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर की फिल्म 'द मैन विथ द बैग' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. इसकी कहानी क्रिसमस के आस-पास सेट है. एडम शैंकमैन के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म 2 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी.
# इमरान की 'रूह' का म्यूज़िक पार्टनर होगा टिप्स
इमरान हाशमी की म्यूज़िकल हॉरर फिल्म 'रूह' से अब टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूज़िक भी जुड़ गए हैं. मयंक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में इमरान एक रहस्यमयी दुनिया में नज़र आएंगे. फिल्म को विशाल कपूर और मयंक शर्मा ने लिखा है. 'रूह' को 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा.
# पहला हिंदी रिव्यू! 'द ओडिसी' को धूल चटाएगी 'रामायण'?
1 नवंबर को लंदन में बाफ्टा जूरी के लिए 'रामायण' की स्पेशल हिंदी वर्जन की स्क्रीनिंग रखी गई थी. वहां से पहला रिव्यू भी आ गया है. फिल्म थ्रेट के क्रिटिक क्रिस गोर ने 'रामायण' को एक शानदार एपिक बताया. इतना ही नहीं उन्होंने 'रामायण' की तुलना क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' से कर डाली. क्रिस ने कहा कि वे चाहते हैं कि 'ओडिसी' को भी इसी तरह बनाया जाना चाहिए था. इससे पहले भी कई कॉन्टेंट क्रिएटर्स ने 'रामायण' को एक शानदार और कभी न भुलाया जाने वाला सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बताया था. ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज़ होगी.
# हंसल मेहता की 'स्कैम 2010' का फर्स्ट लुक रिलीज़
हंसल मेहता की सीरीज़ 'स्कैम 2010' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है. इसमें एक्टर सिद्धार्थ बोडके लीड रोल में हैं. कहानी पत्रकार तमल बंदोपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर बेस्ड है. ये सीरीज़ सुब्रत रॉय सहारा के बिज़नेस एंपायर के उत्थान और पतन को दिखाएगी. सीरीज़ जनवरी 2027 में Sony LIV पर स्ट्रीम होगी.
# सैफ और विद्या की फिल्म में शबाना आज़मी की एंट्री
शबाना आज़मी, अब सैफ अली खान और विद्या बालन के साथ नज़र आने वाली हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म रितेश बत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल मुंबई में इसकी शूटिंग चल रही है. फिल्म में शबाना एक 80 साल की सनकी राइटर का रोल करेंगी.
वीडियो: करण जौहर शाहरुख-सलमान के साथ फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं?










