The Lallantop

महिला TTE बनकर देर रात ट्रेन यात्रियों के टिकट चेक करने लगी, एक ने हिम्मत करके ID मांग ली, फिर...

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में एक महिला खुद को TTE बता रही थी. और रात करीब 2 बजे यात्रियों को जगाकर उनके टिकट चेक कर रही थी. इस दौरान उसने एक खाली कागज पर टिकट बनाने की कोशिश की, तब यात्रियों को उस पर शक हुआ.

Advertisement
post-main-image
रेलवे ने इस पोस्ट पर जवाब दिया है. फोटो-सोशल मीडिया

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र से बिहार जा रही एक ट्रेन में एक महिला ने खुद को टीटीई बताकर यात्रियों के टिकट चेक करने का नाटक किया और एक खाली कागज पर टिकट बनाने की कोशिश की।
  • यह मामला तब सामने आया जब महिला ने बिना यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड दिखाए यात्रियों को जगाकर रात 2 बजे टिकट चेक करना शुरू किया, जिससे यात्रियों को उस पर शक हुआ।
  • रेलवे ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी है और मामले की जांच जारी है कि महिला फर्जी थी या नहीं, तथा यात्रियों से पैसे वसूले गए या नहीं।

'जैसे हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती, वैसे ही ट्रेन में टिकट चेक कर रहा हर इंसान TTE नहीं होता.' ये तुकबंदी आपको बेतुकी लग रही होगी पर खबर बहुत जरूरी है. महाराष्ट्र से बिहार जा रही एक ट्रेन में फर्जी TTE के टिकट चेक करने और लोगों से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है.  

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में एक महिला खुद को TTE बता रही थी. और रात करीब 2 बजे यात्रियों को जगाकर उनके टिकट चेक कर रही थी. इस दौरान उसने एक खाली कागज पर टिकट बनाने की कोशिश की, तब यात्रियों को उस पर शक हुआ. तभी एक यात्री ने पहचान के लिए उससे ID कार्ड वगैरा मांगा. इस पर महिला ने पलटकर कहा कि वो आईडी कार्ड नहीं दिखाएगी.

इस घटना के बारे में X पर नीतू नाम की यूजर ने एक पोस्ट लिखा है. यूजर ने दावा किया,

Advertisement

‘महाराष्ट्र से बिहार जाने वाली एक ट्रेन में रात करीब 2 बजे एक महिला अचानक यात्रियों को उठाकर उनके टिकट चेक करने लगी. वो खुद को टीटी बताकर लोगों से टिकट मांग रही थी. इस दौरान एक यात्री के पास टिकट नहीं था, जबकि दूसरे यात्री ने टिकट दिखाने में आनाकानी की. महिला ने कहा कि तुम्हारा टिकट बनाना पड़ेगा. इसके बाद उसने अपने बैग से एक खाली कागज निकाला और यात्री से उसका नाम पूछकर उस पर लिखने लगी.’

पोस्ट के मुताबिक, खाली कागज देखकर एक यात्री को शक हो गया. उसने ये भी देखा कि महिला ने टीटीई की यूनिफॉर्म भी नहीं पहन रखी थी. उसने तुरंत महिला से आईडी कार्ड दिखाने को कहा. लेकिन महिला ने कहा कि वो किसी अधिकारी को आईडी कार्ड दिखाएगी. इस जवाब से यात्री का शक और गहरा गया कि महिला कोई असली टीटीई नहीं, बल्कि फर्जी बनकर ट्रेन में घूम रही है.

लेकिन इसके बाद जो हुआ और भी गंभीर था. यात्री ने पूछा कि आखिर रात के 2 बजे बिना यूनिफॉर्म के कौन सा टीटीई टिकट चेक करने आता है. इसके बाद जैसे जैसे सवाल बढ़े पकड़े जाने के डर से महिला की घबराहट बढ़ने लगी. और वो वहां से निकलने की कोशिश करने लगी. दावा है कि जब यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की, तो महिला ने उस पर हैरेसमेंट का आरोप लगा दिया. इसके बाद मौका पाते ही वो वहां से निकल गई और बाद में मास्क पहनकर भीड़ के बीच से गायब हो गई.

Advertisement

इस घटना के बाद सवाल उठे कि महिला अगर फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से पैसे वसूलने आई थी, तो ट्रेन में इसकी जांच कैसे नहीं हुई. रेलवे के किसी स्टाफ ने उसको कैसे नहीं देखा, या रोका. यूजर के पोस्ट पर रेलवे के अधिकारिक अकाउंट 'रेलवे सेवा' से जवाब आया है. इसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे को टैग करके लिखा गया है,

"संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है."

हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि महिला ने यात्रियों से पैसे वसूले थे,या वो सच में TTE थी. रेलवे अधिकारियों ने उसकी पहचान कर ली है या नहीं. 

वीडियो: बिहार में गंगा नदी उफान पर, बाढ़ के बीच अपने घर छोड़ने को मजबूर लोग

Advertisement