Ramayana को इसके बेस्ट फॉर्म में पेश करने के लिए मेकर्स और एग्जीबिटर्स कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे. ये मूवी 2D और IMAX में तो दिखाई ही जाएगी. साथ ही इसके लिए खासतौर पर 3D स्क्रीन्स की संख्या में भी इजाफ़ा किया गया है. अकेले PVR-Inox में ही ये मूवी 1000 से ज्यादा 3D स्क्रीन्स पर देखी जा सकती है.
'रामायण' के लिए मेकर्स ने ऐसा बंदोबस्त कर लिया, जिससे फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाएगा
अकेले PVR-Inox में ही 'रामायण' के लिए 3D स्क्रीन्स की संख्या एक हजार के पार चली गई है.

'रामायण' के 3D स्क्रीन्स बढ़ाए जाने की अपडेट खुद PVR-Inox के ऑफिशियल हैंडल से दी गई. उन्होंने बताया कि 'रामायण' के लिए उनके कैटलॉग में 156 नई स्क्रीन्स ऐड हुई हैं. इससे उनकी 3D स्क्रीन्स की संख्या 1091 तक पहुंच गई. इनमें प्रोजेक्शन की अडवांस टेक्निक का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे फिल्म बेहद इमर्सीव नज़र आएगी.
'रामायण' को ओरिजिनली IMAX फॉर्मेट के लिए शूट किया गया है. इसलिए ओवरसीज़ मार्केट के अलावा भारत में भी मेकर्स शुरुआत से IMAX स्क्रीन्स पर नज़र गड़ाए बैठे थे. इंडिया में वो ऐसा करने में सफ़ल भी रहे. नतीजतन, जो 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' दुनियाभर में 06 नवंबर को रिलीज़ हो रही, भारत में दो हफ्ते के लिए टल गई है. यहां उसे पर्याप्त IMAX और अन्य प्रीमियम स्क्रीन्स नहीं मिले. इस वजह से ये मूवी अब 20 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
प्रीमियम से याद आया, 'रामायण' को 2D, 3D व IMAX के अलावा 4DX और स्क्रीन-X फॉर्मेट में भी देखा जा सकता है. 4DX, स्क्रीन का सबसे ड्रमैटिक फॉर्मेट माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप फिल्में देखते हुए उसे फिजिकली महसूस भी करते हैं. यहां स्क्रीन के साथ वो चेयर भी हिलती है, जिस पर आप बैठे होते हैं. मज़ेदार बात ये है कि 4DX में सीन्स के हिसाब से हवा, पानी की बूंदें, धुआं, बिजली की चमक, खुशबू और वायब्रेशन जैसे इफेक्ट्स आते हैं. यानी जब लोग 'रामायण' के दौरान रावण-जटायु युद्ध देख रहे होंगे, तो उनकी कुर्सियां भी खूब हिचकोले खाएंगी.
रही स्क्रीन-X की बात, तो इसमें फिल्म सिर्फ सामने वाली स्क्रीन पर नहीं, बल्कि थिएटर की दाईं और बाईं दीवारों पर भी दिखाई जाती है. यानी दर्शक के तीन तरफ स्क्रीन होती है, जिससे मूवी देखने का एक्सपीरियन्स और मजेदार हो जाता है. हालांकि, फिल्म के सभी सीन्स साइड की दीवारों पर नहीं दिखाए जाते. बल्कि ऐसा कुछ खास सीक्वेंस में ही ऐसा होता है. 'रामायण' के युद्ध वाले विजुअल्स, खासकर वो जहां पंख फैलाए ऐरावत आता है, यहां काफी इमर्सीव महसूस हो सकता है.
वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की?










