The Lallantop

क्लासेन और संजू ने एक-दूसरे से की सुलह, सोशल मीडिया पोस्ट पर क्या कहा?

18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से था. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न सिर्फ गुस्से में दिखे बल्कि हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन से भ‍िड़ गए.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच मैच के दौरान लड़ाई हुई थी. (Photo-Screengrab)

संजू सैमसन (Sanju Samson) को आपने क्रीज पर बहुत कम ही गुस्से में देखा होगा. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबले में ऐसा ही एक वाकया हुआ था. संजू न सिर्फ गुस्से में दिखे बल्कि हैदराबाद के बैटर हेनरिक क्लासेन से भ‍िड़ भी गए. इस लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब दोनों ही खिलाड़ियों ने एक ही तस्वीर शेयर करके सब साफ कर दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
संजू-क्लासेन की लड़ाई

18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से था. मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 56 पर दो विकेट खो दिए थे. इसके बाद ही क्लासेन क्रीज पर आए और उन्होंने पारी को संभाला. सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में चेन्नई के युवा स्पिनर नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे. नूर अहमद ने एक बेहतरीन गुगली डाली, जिसने क्लासेन को पूरी तरह चकमा दे दिया. इस गेंद को खेलने के लिए क्लासेन क्रीज से बाहर निकले, इतने में ही संजू ने उन्हें स्टंप कर दिया.

आउट दिए जाने के बाद क्लासेन काफी नाराज हुए. पवेलियन जाते हुए संजू के सामने आए. दोनों के बीच कुछ बहस हुई और मामला बढ़ता हुआ दिखाई दिया. उसी समय शिवम दुबे आए और क्लासेन को साइड ले गए. CSK के बाकी खिलाड़ियों ने संजू को रोका हुआ था. अंपायर्स ने भी बीच-बचाव किया. संजू अंपायर के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखे.

Advertisement

ये भी पढ़ें : IPL 2026 : फिल सॉल्ट प्लेऑफ से पहले होंगे फिट, RCB को चैंपियन बनने से अब कोई नहीं रोक सकता!

संजू-क्लासेन में हुई सुलह

इस घटना के दो दिन बाद दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की. तस्वीर में दोनों गले लगे हुए दिखाई दिए. संजू ने कैप्शन में लिखा,

Advertisement

मैदान पर चीजें होती रहती हैं, लेकिन इस शानदार इंसान के लिए मैदान के बाहर मेरे दिल में ढेर सारा प्यार और सम्मान है.

.
संजू सैमसन की इंस्टाग्राम स्टोरी. 

क्लासेन ने इसे रिपोस्ट करके लिखा,

आपके लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान भाई. मुझे हमेशा आपको खेलते हुए देखना पसंद है. आप जो कर रहे हो, उसे जारी रखो. हमारे बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है. अब मैदान पर हमारी अगली बैटल का इंतजार रहेगा.

यानी चेपॉक का विवाद दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर खत्म कर दिया. खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि मैदान की बात सिर्फ मैदान तक रहती है. उसके बाहर खिलाड़ियों के बीच रिश्तों में कोई खटास नहीं होती. वैसे इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ता काफी पुराना है. दोनों साल 2018 में एक ही टीम के लिए खेल चुके हैं. उस समय हेनरिक क्लासेन भी राजस्थान रॉयल्स में थे. 

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement