IPL 2026 : फिल सॉल्ट प्लेऑफ से पहले होंगे फिट, RCB को चैंपियन बनने से अब कोई नहीं रोक सकता!
IPL 2026 : 2025 की चैंपियन Royal Challengers Bengaluru इस सीजन भी लीग स्टेज में अब तक टॉप पर है. इसी बीच, प्लेऑफ्स के मुकाबले से पहले ओपनर Phil Salt की वापसी को लेकर बड़ी बात पता चली है.

IPL 2026 के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं. इसी बीच, टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुड न्यूज आई है. इंग्लैंड के धाकड़ बैटर फिल सॉल्ट (Phil Salt) फिट हो गए हैं. पिछले एक महीने से वो चोट के कारण बाहर थे. अब खबर है कि वो अगले सप्ताह तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं. प्लेऑफ के मुकाबले से पहले ये टीम के लिए बड़ा बूस्टर है.
सॉल्ट को लेकर क्या है अपडेट?ESPNcricinfo के मुताबिक, सॉल्ट इस सप्ताह के अंत तक भारत लौट जाएंगे. वो पिछले एक महीने से फिंगर इंजरी से जूझ रहे थे. दरअसल, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान सॉल्ट चोटिल हो गए थे. बाउंड्री बचाते हुए उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. इसके बाद से वो RCB के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. बीच में वो परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए इंग्लैंड लौट गए थे.
हालांकि, सॉल्ट की वापसी इससे बेहतर समय पर RCB के लिए नहीं हो सकती थी. टीम को अब लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला खेलना है. अब ये निश्चित हो गया है कि टीम क्वालिफायर 1 खेलेगी. ऐसे में RCB की नज़रें एक जीत के साथ सीधे फाइनल में जगह बनाने पर होगी. हालांकि, चोट से पहले वो शानदार फॉर्म में थे. विराट कोहली के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी काफी हिट थी.
ये भी पढ़ें : LSG के कोच जस्टिन लैंगर के लिए वैभव सूर्यवंशी ने इंटरव्यू बीच में रोक दिया!
सॉल्ट ने की थी जबरदस्त बैटिंगइस सीजन सॉल्ट अब तक सिर्फ 6 मुकाबले खेल सके हैं. हालांकि, महज 6 मुकाबलों में उन्होंने 33.67 के औसत से 202 रन बना लिए थे. वो इस दौरान पावरप्ले में टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे थे.
उनका आक्रामक बैटिंग स्टाइल कोहली के लिए काफी कॉम्पलिमेंट्री था. दोनों की ये जोड़ी इस कारण बहुत खतरनाक हो जाती थी. लेकिन, सॉल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल उनकी कमी पूरी नहीं कर सके हैं. 7 मुकाबलों में बेथेल ने अब तक सिर्फ 96 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत महज 13.71 का रहा है.
सनराइजर्स के खिलाफ मैच अहमअब RCB को अंतिम लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है. अगर सॉल्ट तब तक नहीं लौटे तो एक बार फिर कोहली के साथ बेथेल ओपन करते दिख सकते हैं. हालांकि, प्लेऑफ शुरू होने के बाद सॉल्ट अगर वापसी करते हैं तो ये भी तय है कि वो प्लेइंग XI में भी शामिल होंगे. ये उनकी टीम के लिए एक बड़ा बूस्टर साबित होगा.
डिफेंडिंग चैंपियन RCB पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. 13 मुकाबलों में टीम 9 जीत के साथ सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है. टीम को अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम लीग मैच खेलना है. क्वालिफायर 1 में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें ये मुकाबला जीतना है. ये मुकाबला धर्मशाला में ही होना है. पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB ने यहीं पर जीत दर्ज की है.
वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

