The Lallantop

अर्जुन तेंडुलकर का LSG डेब्यू, 13 मैच बेंच गर्म करने के बाद मिली कैप

LSG ने Arjun Tendulkar को IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड किया था. LSG ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था.

Advertisement
post-main-image
पंजाब के खिलाफ अर्जुन को LSG से डेब्यू करने का मौका मिल गया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ सुपरजायंट्स ने IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंडुलकर को डेब्यू कैप देकर उनकी टीम में पहली बार उपस्थिति दर्ज कराई है।
  • अर्जुन तेंडुलकर को मौका देने का निर्णय इस वजह से लिया गया क्योंकि मिचेल मार्श के घर जाने के बाद टीम में बदलाव की आवश्यकता थी।
  • यदि लखनऊ पंजाब को हरा देता है तो पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जिससे प्लेऑफ की स्थिति पर असर पड़ेगा।

IPL 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) को डेब्यू कैप दे ही दी. सीजन की शुरुआत से सवाल उठ रहे थे कि टीम अर्जुन को मौका देगी या नहीं. आखिर अर्जुन को LSG से डेब्यू करने का मौका मिल गया. टीम ने पंजाब के खिलाफ मैच में दो बदलाव किए.

Advertisement

पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने LSG की प्लेइंग इलेवन में दो बदलावों का खुलासा किया. उन्होंने बताया,

"हमारी टीम में दो बदलाव हैं. मिचेल मार्श के घर जाने के बाद अर्जुन और अर्शिन टीम में शामिल हुए हैं."

Advertisement

बता दें कि LSG ने अर्जुन को IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड किया था. LSG ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था.

फैन्स से मांगी माफी

ऋषभ ने ये भी माना कि उनकी टीम और सपोर्ट्स के लिए IPL 2026 काफी टफ रहा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के फैन्स को टीम को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी कहा. पंत बोले,

“सब जानते हैं कि हमारे लिए ये सीजन काफी मुश्किल रहा है. लेकिन टीम के तौर पर और व्यक्तिगत रूप से हमने काफी कुछ सीखा है. हम अपने फैन्स से माफी मांगना चाहते हैं. वो देश के अलग-अलग हिस्सों से, खासकर उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में हमारा समर्थन करने आए हैं. ये सीजन हमारे लिए कठिन रहा है. हम अगले सीजन में मजबूत होकर वापसी करना चाहते हैं और अपना 100 प्रतिशत देंगे."

Advertisement

इस सीजन LSG की परफॉर्मेंस काफी खराब रही. टीम 13 मैच में सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है. पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम सबसे नीचे है. पंजाब के खिलाफ मैच में अगर LSG जीत जाती है तो वो पंजाब को भी टूर्नामेंट से बाहर कर देंगे.

हालांकि, पंजाब के लिए मैच जीतने के बाद भी चीजें आसान नहीं होंगी. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब को लखनऊ को तो हराना ही होगा. इसके साथ-साथ टीम ये भी मनाना होगा कि राजस्थान रॉयल्स (RR) MI के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाए. अगर RR अपना मैच जीत लेती है, तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. 

वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर ने मुकुल चौधरी को लंबी रेस का घोडा बताया!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement