The Lallantop

प्ले-ऑफ से पहले RCB की परेशानी बढ़ी, बीच सीजन वतन लौटा ये खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में बाउंड्री को रोकने के कारण सॉल्ट को चोट लगी थी. उस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी.

Advertisement
post-main-image
RCB ने अब तक सॉल्ट की इंजरी के बारे में सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया है. (Photo-PTI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनर फिल सॉल्ट IPL 2026 के बीच इंग्लैंड लौट गए हैं. पिछले महीने उंगली में लगी चोट का स्कैन कराने के लिए वो इंग्लैंड गए हैं. इसी चोट की वजह से वो टीम के लिए पिछले तीन मैच नहीं खेले थे. RCB की टीम उनकी जगह जैकब बेथेल को खिला रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
RCB का खिलाड़ी लौटा सॉल्ट

RCB ने अब तक सॉल्ट की इंजरी के बारे में सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में बाउंड्री को रोकने के कारण उन्हें चोट लगी थी. उस मुकाबले में सॉल्ट ने 38 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी. RCB को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

रिपोर्ट के अनुसार,

Advertisement

ECB (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ी सॉल्ट इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट के कहने पर स्वदेश लौट गए हैं. उनकी उंगली का स्कैन किया गया है.

फिल सॉल्ट का इंतजार करेगी RCB

RCB के टीम मैनेजमेंट को उम्मीद उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे और जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे. सॉल्ट ने मौजूदा IPL में छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं. टीम सॉल्ट के रिकवर होने का इंतजार करेगी. सॉल्ट के लिए यह इंजरी काफी फ्रस्टेटिंग होगी. टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद सॉल्ट IPL में ही फॉर्म में आए थे.

बेथेल को फिर मिलेगा मौका

सॉल्ट के बाहर होने पर बेथेल को मौका दिया गया. उन्होंने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की, लेकिन अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. तीन मैचों में उन्होंने 39 रन ही बनाए हैं. पर सॉल्ट की इंजरी की वजह से टीम उन्हें ही बैक करेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- MI के बैटर्स को प्रिंस यादव और मोहसिन खान की काट निकालनी होगी, प्लेऑफ दांव पर

RCB फिलहाल पंजाब किंग्स के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. टीम का अगला मुकाबला गुरुवार, 6 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा.

वीडियो: PSL फिर से बनवाएगा बाबर आज़म को पाकिस्तानी टीम का कप्तान? आलोचकों से क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement