The Lallantop

कप्तान को IPL में कैसे बैटिंग करनी है? रजत पाटीदार ने सबको सिखा दिया

IPL 2026 में RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) शानदार फॉर्म में हैं. CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने बेहतरीन कैमियो खेली. उनकी इस पारी के चलते बेंगलुरु की टीम बड़ा टोटल बनाने में सफल रही.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में RCB के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) बेहतरीन फॉर्म में हैं. 5 अप्रैल को उन्होंने CSK के खिलाफ गोल्डन इनिंग्स खेली. उनकी चमकदार पारी में चेन्नई की बॉलिंग धुंधली नजर आई. पाटीदार ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 19 गेंदों पर 48 रन जड़े. यह उनकी आतिशी बल्लेबाजी का कमाल था, जिसकी वजह से RCB की टीम 250 रनों का पहाड़ जैसा टोटल बना पाई. इस दौरान पाटीदार ने बता दिया कि एक कप्तान को कैसे बैटिंग करनी चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पाटीदार का ‘इम्पैक्ट’

CSK के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार ने जबरदस्त इंपैक्ट डाला. इस मुकाबले में उन्होंने उसी अंदाज में बैटिंग की, जैसे वह पहले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ खेले थे. चेन्नई के खिलाफ मैच में वह 11वें ओवर में बैटिंग करने आए और लास्ट तक आउट नहीं हुए.

पाटीदार ने CSK के बॉलर्स पर जोरदार हमला करते हुए उनकी बखिया उधेड़ दी. उन्होंने सिक्सेज में डील करते हुए, नूर अहमद, शिवम दुबे, मैट हेनरी, खलील अहमद और अंशुल कंबोज की गेंदों छक्के जड़े. पाटीदार ने मैच में 6 छक्कों सहित एक चौका लगाया. उन्होंने 253 के स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 48 रन मारे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: LSG की जीत पर इमोशनल हुए गोयनका, पर क्यों खुश नहीं होंगे?

कप्तान ने दिया मैसेज

अपनी पारी के दौरान रजत पाटीदार ने संदेश दिया कि एक कप्तान को IPL में कैसे बैटिंग करनी चाहिए. पिछले दो मैचों में देखा जाए, तो पाटीदार ने कप्तानी पारियां खेली हैं. 28 मार्च को सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों पर 31 रनों की धुआंधार इनिंग्स खेली थी. IPL के 19वें सीजन में अभी तक कोई कप्तान पाटीदार के अंदाज में नहीं खेला है. RCB कैप्टन भले लंबी पारी न खेलते हों, लेकिन  कैमियोज के जरिए वह टीम के स्कोर में जान फूंक देते हैं.

खिताब पर नजर

रजत पाटीदार की इस साल भी टाइटल पर नजर है. वह अपनी टीम के लिए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. पिछले सीजन उन्होंने अपनी कप्तानी में RCB को पहली बार खिताब जिताया था. IPL 2026 में उनकी लीडरशिप में फिर टीम चैम्पियन बनने के अंदाज में खेल रही है.

Advertisement

वहीं, मैच की बात करें, तो बेंगलुरु ने CSK के खिलाफ अपनी पारी में 250 रन बनाए. इस मैच में RCB के टॉप स्कोरर टिम डेविड रहे. उन्होंने 25 गेंदों पर 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनके अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 50, रजत पाटीदार ने 48 और फिल सॉल्ट ने 46 रन बनाए. CSK के खिलाफ इस मैच में RCB के बल्लेबाजों का टोटल डोमिनेंस दिखा.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement